प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आइडिया को लेकर जुनून वाला ही लक्ष्य को हासिल करता है

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2025 के पहले 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने का मंत्र दिया। आमतौर पर 'मन की बात' कार्यक्रम महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है, लेकिन उस दिन गणतंत्र दिवस समारोह होने के चलते पीएम मोदी आज ही लोगों के सामने अपने विचार रखे। साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों को ‘गणतंत्र दिवस’ की शुभकानाएं दी और बताया कि इस बार का ‘गणतंत्र दिवस’ क्यों खास है।

पीएम मोदी ने देशवासियों को ‘गणतंत्र दिवस’ की शुभकामनाएं देकर मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस बार का ‘गणतंत्र दिवस’ बहुत खास है। ये भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ है। इस साल संविधान लागू होने के 75 साल हो रहे हैं। मैं संविधान सभा के उन सभी महान व्यक्तित्वों को नमन करता हूं जिन्होंने हमें हमारा पवित्र संविधान दिया। संविधान सभा के दौरान अनेक विषयों पर लंबी-लंबी चर्चाएं हुईं हैं वो चर्चाएं संविधान सभा के सदस्यों के विचार, उनकी वो वाणी, हमारी बहुत बड़ी धरोहर है।

पीएम मोदी ने आगे युवाओं को संदेश देते हुए 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था जिस व्यक्ति में अपने आइडिया को लेकर जुनून होता है, वही अपने लक्ष्य को हासिल कर पाता है। किसी आइडिया को सफल बनाने के लिए हमारी लगन और समर्पण जरूरी होता है। पूरी लगन और उत्साह से ही नवाचार, रचनात्मकता और सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।

उन्होंने 'मन की बात' के 118वें एपिसोड में आगे कहा, ‘कुछ दिन पहले ही स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर मुझे ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला। यहां मैंने देश के कोने-कोने से आए युवा-साथियों के साथ अपना पूरा दिन बिताया। युवाओं ने स्टार्टअप्स, कल्चर, वुमन, यूथ और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कई सेक्टर को लेकर अपने आइडिया शेयर किए। यह कार्यक्रम मेरे लिए बहुत यादगार रहा।’

बता दें कि पीएम मोदी ने 12 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती के मौके पर दिल्ली के भारत मंडपम में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। साथ ही पूरा दिन इसमें शामिल प्रतिभागियों के साथ बिताया था। इसमें देशभर से लगभग 30 लाख युवाओं ने भाग लिया था।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति