अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चोवना मीन ने भी सीएम योगी से मुलाकात की तस्वीर एक्स पर शेयर की

लखनऊ
अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चोवना मीन ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यह मुलाकात सीएम योगी के पांच, कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर हुई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी अपने ‘एक्स' पर योगी और मीन की मुलाकात की तस्वीर साझा की। मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में अरुणाचल प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री चोवना मीन जी ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी अपने ‘एक्स' पर पोस्ट कर इस मुलाकात की जानकारी दी। इसमें लिखा, ''अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री चोवना मीन ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।”
 
अरुणाचल प्रदेश के सीएम चोवना मीन ने भी सीएम योगी से मुलाकात की तस्वीर एक्स पर शेयर की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान मुझे उन्हें हमारे राज्यों के बीच आध्यात्मिक संगम और एकता का प्रतीक, परशुराम कुंड का पवित्र जल भेंट करने का सम्मान मिला। इस यात्रा ने विचारों के आदान-प्रदान और आपसी हित के मामलों पर चर्चा करने का एक शानदार अवसर प्रदान किया, जिससे अरुणाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच संबंध और मजबूत हुए। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के गर्मजोशी भरे आतिथ्य और उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए आभारी हूं, जो विकास और प्रगति को प्रेरित करता रहता है।''

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति