बिलासपुर में पुलिस की अवैध कबाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 8.57 लाख का कबाड़ जब्त

बिलासपुर

छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध कबाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसके तहत सिरगिट्टी थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. सिरगिट्टी ने कुल 31 टन 600 किलो कबाड़ समेत 3 ट्रक वाहन जब्त किया है. जब्त कबाड़ की कीमत लगभग 8.57 लाख रुपये बताई जा रही है.

पुलिस जांच में वाहन क्रमांक सीजी 04 जेसी 5860 के चालक मिर्जा सलीम (40 वर्ष) निवासी तालापारा और सीजी 11 एबी 0819 के चालक भोला विश्वकर्मा (32 वर्ष) निवासी कुंदरापारा को कबाड़ के साथ पकड़ा गया. इन दोनों ने कबाड़ को इमरान कबाड़ी का बताया. इसके अलावा, वाहन क्रमांक सीजी 06 एम 0866 के चालक नफीस अली (23 वर्ष) निवासी काली मंदिर के पास, तिफरा को भी कबाड़ के साथ गिरफ्तार किया गया, और उसने कबाड़ को फिरोज कबाड़ी का बताया.

पुलिस के मुताबिक, इमरान कबाड़ी से संबंधित दो वाहनों में 20 टन 600 किलो कबाड़ बरामद हुआ, जिसकी कीमत 5 लाख रुपये है. वहीं, फिरोज कबाड़ी के वाहन से 11 टन कबाड़ जब्त किया गया, जिसकी कीमत 3.48 लाख रुपये है. पुलिस अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति