एमसीबी को पहली महिला जिला पंचायत अध्यक्ष से पहले मिली पहली महिला जिला पंचायत सीईओ

 

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

नवीन जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को महिला जिला पंचायत अध्यक्ष से पहले पहली महिला जिला पंचायत सीईओ मिल गई है। राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों की जारी की गई तबादला सूची में कोरिया जिले की अपर कलेक्टर अंकिता सोम को मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। अंकिता सोम नई जिला पंचायत मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर की पहली जिला पंचायत सीईओ होंगी। कोरिया से कटकर अलग जिला पंचायत बने मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला पंचायत में पहली बार जिला पंचायत के चुनाव होंगे। शनिवार को अंकिता सोम ने कार्यालय पहुंचकर पदभार भी ग्रहण कर लिया है। अंकिता सोम ने कहा बेहतर तरीके से नए जिला पंचायत का निर्वाचन करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होंगी। वही शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ जिला पंचायत क्षेत्र के हर पंचायत में पहुंचाने के लिए वे कार्य करेंगी। अंकिता सोम ने आशा जताई कि सभी के सहयोग एवं समन्वय से शासन के जनहितैषी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास उनके द्वारा किया जायेगा। गौरतलब है कि अंकिता सोम 2014 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर है। इससे पहले वे कोरिया जिले में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थी। इसके अलावा वे दुर्ग और गरियाबंद जिले में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। नए जिला पंचायत मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला पंचायत का अध्यक्ष पद एसटी महिला के लिए पहले ही आरक्षित हुआ है। अब पहली जिला पंचायत सीईओ के पद पर अंकिता सोम द्वारा पदभार संभालने के बाद नए जिला पंचायत की कमान नारी शक्ति के हाथों में होगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति