छत्तीसगढ़-बीजापुर में पड़ोसी राज्यों से मंगाई 10 लाख की अवैध शराब पकड़ी

बीजापुर।

बीजापुर में अवैध शराब को लेकर जिले में लगातार छापामार कार्यवाही जारी है। बीते दिनों आबकारी विभाग ने दबिश देकर जिस तिरुपति जंगम के घर के एक कमरे से अवैध शराब पकड़ा था। आज पुलिस ने उसी तिरुपति जंगम के हीरापुर स्थित एक किराये के कमरे में रखा 10 लाख रुपये से ज्यादा का अवैध शराब पकड़ा है। बताया गया है कि पड़ोसी राज्यों से लाकर जिले में यह शराब खपाई जा रही थी।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि पड़ोसी राज्य तेलंगाना व मध्यप्रदेश की अवैध अंग्रेजी शराब जिले में खपाई जा रही है। मुखबीर से सूचना के बाद  बासागुड़ा पुलिस ने स्कूल पारा बासागुड़ा निवासी तिरुपति जंगम के द्वारा हीरापुर निवासी आयतु कारम के घर मे अवैध अंग्रेजी शराब छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी तिरुपति जंगम के निशादेही पर आयतु कारम के घर मे छापेमारी कर तेलंगाना व मध्यप्रदेश राज्य के अवैध अंग्रेजी शराब 116 पेटी गोवा, 252 पौवा कुल 1089.360 लीटर, 7 पेटी मैकडवेल नम्बर 1, कुल 60. 480 लीटर, 82 पेटी किंगफिशर बियर कुल 639. 600 लीटर कुल 1789.440 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिसकी अनुमानित 10 लाख 73 हजार 800 रुपये है। पूछताछ में मुख्य आरोपी तिरुपति जंगम ने बताया कि गीदम निवासी सुल्तान द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब लाकर हीरापुर कारम पारा में आयतु कारम के घर मे छोड़ना व समय समय पर अन्य जगह ले जाकर बिक्री करना बताया।
तिरुपति के मुताबिक वे हीरापुर में आयतु के घर मे किराए का कमरा लेकर वहां शराब रखता था। तिरुपति जंगम से शराब रखे जाने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया गया। जिस पर मौके से उक्त अवैध शराब की वीडियोग्राफी कर गवाहों के सामने जप्ती की कार्यवाही कर अवैध अंग्रेजी शराब को कब्जे में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अवैध शराब बिक्री के मामले में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में आगे की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को बासागुड़ा थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया है। बता दे कि शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने भी तिरुपति जंगम के घर के एक कमरे में रखे अवैध शराब को जब्त किया था। जिसकी कीमत 90 हजार से ज्यादा की बताई गई थी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति