छत्तीसगढ़-मरवाही में शिकारियों के जाल में फंसकर मादा भालू की मौत

गौरेला पेंड्रा मरवाही।

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही वन मंडल के गगनई नेचर कैंप के पास शिकारियों के बिछाए जाल में फंस कर एक वयस्क मादा भालू की मौत हो गई, जबकि उसके आठ माह के नर शावक को युवकों ने बड़ी बहादुरी से सुरक्षित बचा लिया, जिसे मरवाही वनमंडलाधिकारी ने सुरक्षित ग्रामीणों के साथ वास्तविक रहवास में छोड़ दिया।

मरवाही के नेचर कैंप जो भालूओ का रहवास का क्षेत्र है जबकि अब विभाग जाल फसाने वाले लोगो की पतासाजी कर कार्यवाही करने की बात कह रही है। भालुओं के नाम से प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले मरवाही वन मंडल में एक बार फिर शिकारियों के बिछाए जाल में फंसकर एक वयस्क मादा भालू की मौत हो गई है जबकि उसके शावक को युवकों ने बड़ी ही बहादुरी से जाल से निकाल कर भालुओं के रहवास क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।। घटना जिस इलाके में हुई है वह क्षेत्र मरवाही वन मंडल का गगनई नेचर कैंप पर्यटक स्थल का है,, जहां भालू का वास्तविक रहवास का स्थल है चारों ओर पहाड़ियों से गिरा यह गगनई नेचर कैंप का इलाका है। यहां पर शिकारी ने जंगली जानवरों को फसाने के लिए मोटरसाइकिल के क्लच वायर का उपयोग कर सैकड़ो फंदे बना रखे थे, जिसमें बीते रात से भालू के फ़सने के बाद उसकी आवाज़ आ रही थी,जब ग्रामीणों को आवाज सुनाई दी तो इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग ने इसकी थोड़ी भी सुध नहीं ली,नेचर कैंप के इलाके में अमूमन वीआईपी मूवमेंट रहता है वन विभाग चाहता तो भालू की इस आवाज को सुनकर निश्चित ही सुध लेता, परंतु किसी ने भी भालू के इस आवाज पर कोई भी चिंता व्यक्त नहीं की , लगातार आ रही थी जिसके बाद भालू की आवाज को सुनकर ग्रामीण युवक भालू के पास पहुचे तो पाया कि एक भालू और उसके ऊपर उसका शावक एक तार के जाल में फंस रखा है, तब इसकी सूचना युवकों ने वन विभाग को दी वन विभाग ने इस सूचना पर जितनी संजीदगी दिखानी थी, नहीं दिखाई नतीजा सुबह होते-होते मादा वयस्क भालू की मौत हो गई जबकि उसका शावक इस फंदे में फंसा रहा जिसे ग्रामीण युवकों ने बड़ी बहादुरी से भालू के शावक को जाल से बाहर निकलकर उसे बचा लिया। मरवाही वन मंडल अधिकारी को जब इसकी सूचना मिली तो मौके में आकर इसकी पड़ताल की और पूरे मामले पर जवाबदारी कर्मचारियों पर जांच के बाद कार्यवाही करने की बात की है वही शिकारी के बिछाए जाल पर जांच के बाद कार्यवाही करने की बात की है और कुछ उल्लेखनीय है कि मरवाही वन मंडल का नेचर कैंप का इलाका भालू का रहवास का इलाका कहलाता है यहां आए दिन वीवीआईपी मूवमेंट होते रहते हैं, जिसके कारण क्षेत्र हमेशा सुर्खियों में भी बना रहता है ऐसे में इस व्यस्ततम इलाके में शिकारियों ने कैसे अपना इतना लंबा जाल बिछा लिया वन विभाग के लिए जांच का विषय है पूरे मामले और उसके बिछाए फंदे का पड़ताल किया तो पाया कि लगभग 50 मीटर लंबे केबल वायर में मोटरसाइकिल के क्लच वायर का सैकड़ों फंदा बनाया गया जिसमें कोई भी जंगली जानवर बड़ी आसानी से फसाया जा सकता है इतनी बड़ी संख्या में क्लच वायर का उपयोग कर जाल बिछाया जाना वन विभाग की निगरानी पर सवाल खड़ा करता है बहरहाल इस मामले में मरवाही के डीएफओ की माने जाल बिछाने वालो की पतासाजी की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति