पथनमथिट्टा में दलित लड़की से गैंगरेप, 59 लोगों पर शोषण का आरोप, 57 गिरफ्तार……

 पथनमथिट्टा

केरल के पथनमथिट्टा जिले में दलित लड़की के कथित यौन शोषण के मामले में कुल 59 आरोपियों में से 57 को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। फिलहाल, देश से बाहर मौजूद 2 आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।

जिला पुलिस प्रमुख वी. जी. विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में पहला मामला 10 जनवरी को इलावुमथिट्टा पुलिस थाने में दर्ज किया गया था तथा दो आरोपियों को छोड़कर सभी नामजद आरोपियों को व्यापक जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है वे फिलहाल देश में नहीं है।

अधिकारी ने यहां एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किया गया अंतिम आरोपी 25 वर्षीय युवक है, जिसे रविवार सुबह उसके घर के पास से पकड़ा गया। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की महिला अधिकारी एस. अजिता बेगम के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल जिला पुलिस प्रमुख की देखरेख में मामले की जांच कर रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर जिले के चार पुलिस थानों में कुल 30 मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों में पांच नाबालिग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम का उद्देश्य जांच पूरी कर जल्द से जल्द आरोप पत्र प्रस्तुत करना है।

पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि कई आरोपियों ने लड़की से पथनमथिट्टा के एक निजी बस अड्डे पर मुलाकात की थी। इसके बाद उसे वाहनों में अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया और उसका उत्पीड़न किया गया।

पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि पीड़िता के साथ कम से कम पांच बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जिसमें कार के अंदर और जनवरी 2024 में पथनमथिट्टा जनरल अस्पताल में हुई घटनाएं भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की उम्र अब 18 साल है और उसने शिकायत की है कि 13 साल की उम्र से अबतक उसका 62 लोगों ने यौन उत्पीड़न किया है।

यह मामला बाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित परामर्श सत्र के दौरान प्रकाश में आया, जब एक शैक्षणिक संस्थान में पीड़िता के शिक्षकों ने समिति को उसके व्यवहार में उल्लेखनीय परिवर्तन के बारे में बताया। इसके बाद समिति ने पुलिस को सूचित किया और जांच शुरू हुई।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति