राजस्थान-केकरी के सरकारी अस्पताल में महिला का लॉन्ग स्टेम टोटल हिप रिप्लेसमेंट

केकड़ी।

केकड़ी जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ नवीन जांगिड ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर निवासी 47 वर्षीय रामधनी प्रजापत को 2 साल पहले गिरने से दाएं कुल्हे की हड्डी में दो जगह फ्रैक्चर हो गए थे। इस कारण वह लगातार दर्द झेल रही थी और चलने-फिरने में भी पूरी तरह लाचार हो गई थी।

आर्थिक तंगी के कारण यह मरीज बड़े अस्पतालों में 3-4 लाख रुपये खर्च कर महंगा ऑपरेशन करवा पाने में भी असमर्थ थी। मरीज को जानकारी मिली कि केकड़ी जिला अस्पताल में पिछले 3 वर्षों से जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। इसके बाद मरीज और उनके परिजन ने अस्पताल के अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ लालकृष्ण कुमावत से संपर्क किया। डॉ कुमावत ने मरीज की सभी आवश्यक जांचें करने के बाद लॉन्ग स्टेम टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी करने का निर्णय लिया। डॉ कुमावत और उनकी टीम ने इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ऑपरेशन के बाद मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और दो साल बाद पहली बार बिना किसी सहारे के चलने में सक्षम हैं। इस सफलता ने मरीज और उनके परिवार को नई उम्मीद दी है।

निशुल्क इलाज से गरीबों को बड़ी राहत
यह ऑपरेशन राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजना के तहत निःशुल्क किया गया। इस योजना ने गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत प्रदान की है, जो आर्थिक तंगी के कारण महंगा इलाज नहीं करवा पाते थे। इस सफलता के बाद मरीज और उनके परिजनों ने केकड़ी जिला अस्पताल और डॉक्टरों की सेवाओं की सराहना की।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति