राजस्थान-अलवर में सांसद खेल उत्सव में पहुंचे केंद्रीय वन मंत्री

जयपुर।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को ’अलवर सांसद खेल उत्सव’ (ASK-U) के द्वितीय चरण के तहत आयोजित हो रही खेल प्रतियोगिताओं में अलवर में राजगढ के प्रताप स्टेडियम व मुण्डावर की चिरूणी पहुंचकर खिलाडियों की हौंसला अफजाई की।

केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव के द्वारा जिले के युवाओं को फिट रहने के साथ-साथ आगे बढने का प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं को खेल व शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए निरन्तर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल उत्सव के प्रथम चरण में क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले के युवाओं के साथ-साथ हर आयुवर्ग के व्यक्तियों ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से बढ-चढकर इसमें भाग लिया और अब द्वितीय चरण में 17 हजार से अधिक युवा विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलवर जिले में खेल व पर्यटन की अपार संभावना है। इसको दृष्टिगत रखते हुए जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल बाघ परियोजना सरिस्का के नाम पर ‘अलवर टाईगर मैराथन’ 9 फरवरी को आयोजित कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि 7 और 8 फरवरी को भी अनेक खेल गतिविधियां आयोजित कराई जाएगी जिसमें दिव्यांग युवाओं की पैरा दौड भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर की मैराथन में राष्ट्रीय स्तर के 100 धावक भाग लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले साल अलवर टाईगर मैराथन को अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैराथन कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकारी स्कूलों में ई-लाइब्रेरी बनाई जा रही है। अब तक सांसद कोष से 54 ई-लाइब्रेरी बनाई जा चुकी है तथा 75 ई-लाइब्रेरी बनाने का कार्य चल रहा है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने बहरोड में उपवन सोसायटी में खेल परिसर का उद्घाटन किया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति