ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने हिमानी संग रचाई शादी, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रो के सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने नए साल की शुरुआत पर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की घोषणा की।

नीरज चोपड़ा ने  इंस्टाग्राम के जरिए अपनी शादी की जानकारी दी। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो भी पोस्ट की है जिसमें दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक विवाह के जोड़े में आंखें बंद कर हाथ जोड़े भगवान को याद कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया।” इस पोस्ट में उन्होंने अनोखे अंदाज में अपनी पत्नी का नाम बताया। उन्होंने पहले नीरज लिखा, फिर दिल की इमोजी बनाई फिर अपनी पत्नी का नाम हिमानी लिखा।

नीरज चोपड़ा की इस खबर ने उनके फैंस और खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ा दी है। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट वायरल हो गई है, और उन्हें देश-विदेश से बधाइयां मिल रही हैं। नीरज ने अपने जीवनसाथी के साथ तस्वीर साझा की, जिनमें उनकी खुशी साफ झलक रही थी। उनकी शादी की खबर ने न केवल उनके फैंस बल्कि पूरे खेल जगत को सरप्राइज दिया है।

ज्ञात हो कि 2021 में टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने भारतीय खेल जगत में अपनी खास पहचान बनाई है। पिछले साल पेरिस ओलंपिक में भी उन्होंने रजत पदक जीता था। उनकी उपलब्धियां और मेहनत उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाती हैं। उनके फैंस इस नए सफर में उनकी खुशियों और सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति