राजस्थान-उदयपुर में बर्ड फेस्टिवल में प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत

जयपुर।

तीन दिवसीय उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का समापन समारोह रविवार को जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में उदयपुर के हरिशचन्द्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बर्ड फेस्टिवल के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ बर्ड रेसक्यू एवं कन्जर्वेशन का कार्य करने वाले पक्षी प्रेमियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

मंत्री खराड़ी ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए ऐसे आयोजनों की महती आवश्यकता है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ बर्ड रेसक्यू एवं कन्जर्वेशन का कार्य करने वाले पक्षी प्रेमियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना दायित्व निभाएं। बर्ड फेस्टिवल के समापन के अवसर पर ख्यातिप्राप्त पक्षी विशेषज्ञ प्रदीप जोशी एवं भारती शर्मा के द्वारा निर्मित एक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया, जिसमें मेनार के शौर्य एवं पर्यावरण संरक्षण को दिखाते हुए वहां की समृद्ध पारिस्थितिकी को खूबसूरती से फिल्मांकित किया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री में बताया गया कि ग्रेट क्रिस्टेड ग्रिब जो कि यहां प्रजनन करने लगा है, पहले यह माना जाता था कि सुदूर ठंडे प्रदेशों में ही प्रजनन करता है। फिल्म के माध्यम से ग्रेट क्रेस्टेड ग्रेब के लाइफ साइकिल को दिखाने का प्रयास किया गया। जिसमें घोंसला बनाने, मेटिंग करने और अंडों को सेते हुए एवं बच्चों को पीठ पर बिठाकर खिलाते हुए ,सिखाते हुए दृश्य सभी को बहुत पसंद आए। साथ ही इस डॉक्यूमेंट्री में पक्षियों की आदतों को भी दिखाया गया जो कि काफी इनफॉर्मेटिव है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति