नाइजीरिया महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आईसीसी अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप में पहली जीत की दर्ज, रचा इतिहास

नई दिल्‍ली
नाइजीरिया महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आईसीसी अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप में पहली जीत दर्ज करके अपना नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज कराया। नाइजीरिया ने सांस थाम देने वाले मुकाबले में न्‍यूजीलैंड को 2 रन से मात दी। याद दिला दें कि नाइजीरिया का समोआ के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी बारिश ने बाधा डाली, जिसके कारण मुकाबला 13 ओवर प्रति पारी का खेला गया। न्‍यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

कप्‍तान और उदेह ने संभाला
नाइजीरिया की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। ओपनर विक्‍ट्री इगबिनेडियोन (1) को ओ कोनर ने वेकलिन के हाथों कैच आउट कराया। जल्‍द ही दूसरी ओपनर पिक्‍यूलर एगबोया (3) रन आउट हुईं। लिलियन उदेह (18) ने एक छोर थामे रखा और 22 गेंदों में 1 चौके व 1 छक्‍के की मदद से 18 रन बनाए।

हालांकि, क्रिस्‍टाबेल चुकवुओइन (4) को तौवारे ने क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। फिर कप्‍तान कली पीटी (19) ने 25 गेंदों में एक चौके की मदद से कप्‍तानी पारी खेली। उदेह को वेकलिन ने लंबाट के हाथों कैच आउट कराया। पीटी को टॉड जबकि एनोइंटेड अखीगबे को फ्रांस‍िस ने अपना शिकार बनाया। नाइजीरिया ने 13 ओवर में 6 विकेट खोकर 65 रन बनाए। न्‍यूजीलैंड की तरफ से अनिका तौवारे, हना ओ कोनर, अनिका टॉड, ताश वेकलिन और हना फ्रांसिस को एक-एक विकेट मिला।

ऐसे पिछड़ गई न्‍यूजीलैंड
66 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी न्‍यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। ओपनर केट इर्विन बिना खाता खोले रन आउट हो गईं। जल्‍द ही पीस ने एमा मैकलियोड (3) को उदेह के हाथों कैच आउट कराया। दो विकेट जल्‍द गिरने के बाद इव वोलैंड (14), अनिका टॉड (19) और कप्‍तान ताश वेकलिन (18) ने उपयोगी पारियां खेली। न्‍यूजीलैंड की टीम लक्ष्‍य के बेहद करीब पहुंच चुकी थीं, लेकिन नाइजीरियाई गेंदबाजों ने मैच पर पकड़ बनाए रखी।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति