महाकुंभ के रंग में भंग डालने की कुछ लोग कर रहे कोशिश : मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। भाजपा नेता ने कहा कि "शॉर्ट सेलर की टेरर कलर साजिश" जगजाहिर है। इन कंपनियों द्वारा किए गए फेक और फैब्रिकेटेड आरोपों के चलते कई निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इन कंपनियों के पीछे के फ्रॉड का सच अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है, और उनके प्रॉक्सी रंगों से जुड़ी सच्चाई भी उजागर हो रही है। पूरी दुनिया अब यह समझ चुकी है कि ये कंपनियां किस प्रकार की जालसाजी और धोखाधड़ी में शामिल थीं।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के आयोजन पर भी राजनीति गरमा गई है। महाकुंभ को संसार का सबसे बड़ा सनातन समागम बताया जा रहा है, जो न केवल धार्मिक बल्कि मानवता के स्तर पर भी महत्वपूर्ण है। इस समागम में लाखों लोग एकत्रित होते हैं और यह सफलता की दिशा में एक कदम है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि कुछ लोग इस आयोजन में रंग में भंग डालने की कोशिश कर रहे हैं। उनका प्रयास लोगों में भ्रम फैलाने का है, लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला है।

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं कि वह उनके खिलाफ हमले करवा रही है। इस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "झाड़ू का झाड़ और झूठ का पहाड़। केजरीवाल की 'झांसा यात्रा' अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।" नकवी ने कहा कि केजरीवाल अब यह समझ चुके हैं कि बिना जन समर्थन के कोई भी राजनीतिक प्रयास सफल नहीं हो सकता।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति