प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षकों की अधिकता, MP में अतिथि विद्वानों को हटाया जाएगा

भोपाल
प्रदेश भर के अधिकतर प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस में प्राध्यापकों की अधिकता हो गई है। अब वहां पहले से काम कर रहे अतिथि विद्वानों को वहां से हटाने की तैयारी हो रही है। उन्हें हटाकर दूसरे महाविद्यालयों में भेजा जाना है। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रदेश भर में 52 महाविद्यालयों इस सत्र में प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस घोषित कर दिया गया। इस योजना के तहत इन महाविद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण माहौल देने के लिए सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है। इसी के तहत यहां रिक्त पदों पर दूसरे सामान्य महाविद्यालयों से प्राध्यापकों को लाकर भर्ती किया गया।

इसके लिए विभागीय स्तर पर आवेदन और साक्षात्कार हुए थे। इस प्रक्रिया की वजह से उन महाविद्यालयों में शिक्षकों की संख्या पर्याप्त हो गई।
ऐसे में उन 500 अतिथि विद्वानों के पास कोई काम नहीं बचा जो पिछले कई वर्षों से वहां पढा रहे थे।
इनमें से कई अतिथि विद्वान अपने गृह क्षेत्र से 200-300 किलोमीटर दूर के महाविद्यालयों में काम कर रहे हैं।
उन्हें 20 से 25 जनवरी के बीच अपनी रुचि के महाविद्यालय का विकल्प चुनना होगा।28 जनवरी तक उन्हें नए महाविद्यालयों का आवंटन कर दिया जाएगा।
ऐसा होने के बाद उन्हें 31 जनवरी तक कार्यभार ग्रहण कर पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

दूसरे अतिथि विद्वान भी मांग रहे मौका
इस व्यवस्था के लागू होते ही विरोध भी होने लगा है। सामान्य और स्वशासी महाविद्यालयों के अतिथि विद्वान भी इस तरह का मौका मांगने लगे हैं।
उनका कहना है कि सभी अतिथि विद्वानों की स्थिति एक जैसी है। ऐसे में सबको समान अवसर मिलना चाहिए। प्रदेश भर में 4500 अतिथि विद्वान हैं।

साक्षात्कार में शामिल नहीं होने वाले शिक्षकों को हटाया जाएगा
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस व स्वशासी कालेजों में प्राध्यापक, सह प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापकों को नए सिरे से आवेदन और साक्षात्कार के बाद पदस्थ किया था।
उन महाविद्यालयों में पहले से पढ़ा रहे ऐसे नियमित प्राध्यापक जिन्होंने इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया वे भी अब हटाए जाएंगे।
कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में वही अध्यापन करेगा जो विभाग की तय प्रक्रिया को पूरा करके आया है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति