पश्चिम बंगाल में पुलिस ने नादिया जिले में दो बांग्लादेशी नागरिकों के साथ एक दलाल को किया गिरफ्तार

नदिया
देश के अलग-अलग राज्यों में अवैध रूप से रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस का कार्रवाई जारी है। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में पुलिस ने दो बांग्लादेशियों के साथ एक दलाल को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नादिया के हंसखाली थाने की पुलिस ने दो बांग्लादेशियों के साथ एक दलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोपनीय सूत्रों से सूचना मिलने के बाद हंसखाली थाने की पुलिस ने रात 2 बांग्लादेशियों और एक दलाल को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों बांग्लादेशी नागरिक कुछ महीने पहले अवैध रूप से भारत में घुसे थे। बीती रात वे अवैध रूप से सीमा पार करने की योजना बना रहे थे। इसलिए उन्होंने दलाल की मदद ली। गुप्त सूत्र से सूचना मिलने पर हंसखाली थाने की पुलिस ने दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को एक दलाल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से आरोपियों की रिमांड मांगेगी।

बता दें कि इससे पहले बीते शुक्रवार को हंसखाली थाने की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद एक महिला समेत तीन बांग्लादेशी नागरिकों और एक भारतीय दलाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि तीनों बांग्लादेशी नागरिक दलालों के माध्यम से भारत आए थे।

गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान मोहम्मद अभि मियां (31), मोहम्मद सुज्जवल मियां (44) और तान्या अख्तर (22) के रूप में हुई थी। जबकि, भारतीय दलाल की पहचान शरीफुल मंडल (38) के रूप में हुई थी। शरीफुल मंडल हांसखाली थाना क्षेत्र के रामनगर खिदिरपुर मोहल्ले का निवासी है।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति