अपनी सुरक्षा में लगे जवानों को दी जिंदा जलाने की धमकी, RTI एक्टिविस्ट के खिलाफ मामला दर्ज

ग्वालियर

SAF जवानों से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर पुलिस ने RTI एक्टिविस्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इससे पहले भी एसएएफ में कई जवानों ने आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ शिकायतें की थी. पुलिस ने अब जवान की शिकायत पर इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, ग्वालियर के न्यू आवासीय परिसर 13 बटालियन में रहने वाले रामू सिंह कुशवाह ग्वालियर एसएएफ में पदस्थ हैं. मूल रूप से भिंड जिले के रहने वाला रामू ने पुलिस को बताया कि साल 2022 में उनकी ड्यूटी आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी की सुरक्षा में लगाई थी. उनके साथ ही एएसआई सर्वेश शर्मा, आरक्षक नंदकिशोर बोहरे और योगेंद्र सिंह भी पीएसओ के रूप तैनात थे. इसी दौरान आरटीआई एक्टिविस्ट उनका सार्वजनिक अपमान कर गाली-गलौज करते थे.

रामू कुशवाह और उसके साथी चार से पांच माह आरटीआई एक्टिविस्ट की सुरक्षा में तैनात थे. इस दौरान आरटीआई एक्टिविस्ट उनसे घरेलू काम करते थे और न करने पर अपमानित किया करते थे, जिससे वह प्रताड़ित रहे और उनकी सामाजिक छवि धूमिल हुई. इतना ही नहीं जब बाइक में पेट्रोल नहीं होता था तो पेट्रोल भरवाने की बोलने पर आरटीआई एक्टिविस्ट ने उन्हें पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी थी. उनकी ड्यूटी आशीष चतुर्वेदी की सुरक्षा की थी, लेकिन वह उन्हें जबरन परिजनों के साथ भेजता था और परिजन भी उनको अपमानित करते थे.

इसकी शिकायत उन्होंने पहले अफसरों से भी की थी, लेकिन उनकी ड्यूटी पुलिस मुख्यालय से लगाई गई थी. इसलिए शिकायत के बाद भी उनकी ड्यूटी आशीष की सुरक्षा में ही रही. साथ ही उसे लगातार उसकी नौकरी खाने और वर्दी उतरवाने की धमकी दिया करते थे. दो दिन पहले इस घटना के ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मामले को संज्ञान में लिया. एसएएफ जवानों की शिकायत पर आईटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ धारा 506, 294, 353 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति