सचिन पायलट ने कहा- कांग्रेस पार्टी दिल्ली की जनता के लिए बेहतर विकल्प

उदयपुर
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत का दावा किया है। राजस्थान के उदयपुर में मीडिया से बातचीत में पायलट ने इसकी वजह भी बताई। बोले, ऐसा इसलिए क्योंकि विकास के नाम पर 'आप' ने कुछ नहीं किया।

टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा, "दिल्ली में विधानसभा चुनाव चल रहा है। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को कई बार मौका दिया लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। पिछले 12 साल में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच जो वर्चस्व की जो लड़ाई है, उसमें दिल्ली की जनता पिस रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी दिल्ली की जनता के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।"

पायलट ने दावा किया कि उनकी पार्टी अपने वादे को पूरा करेगी। बोले, "शीला दीक्षित के कार्यकाल को जनता याद कर रही है। हम लोगों ने जनता को कुछ गारंटी दी है, जिसे हम पूरा करेंगे। हम जनता और मुद्दों की बात कर रहे है। हम मजबूती से लड़ेगे और कांग्रेस पार्टी का दिल्ली के अंदर अच्छा परफॉर्मेंस रहेगा।"

सचिन पायलट ने आगे कहा कि दिल्ली का विधानसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। इन चुनावों में हमारे कार्यकर्ता और नेता अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हमने जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं, फिर उन समस्याओं पर विशेषज्ञों से चर्चा करने के बाद अब गारंटी पेश कर रहे हैं। पूरे देश में युवा परेशान हैं। दिल्ली में भी युवाओं की हालत चिंताजनक है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने युवाओं पर ध्यान नहीं दिया।

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम ने आप और भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने एक-दूसरे पर सिर्फ आरोप लगाए, खुद के वादे पूरे नहीं किए और जनता को भूल गई, लेकिन कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी समझती है। इसलिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ हम गारंटी पेश कर रहे हैं, क्योंकि जनता जानती है कि हम जो कहते हैं, वो कर दिखाते हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

    कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

    ‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

    गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति