कांग्रेस ने चुनाव परिणाम तारीखों पर उठाए सवाल, कांग्रेस निर्वाचन आयोग को लिखेगी चिट्ठी

रायपुर

प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान हो गया है. इसके साथ ही अब इसपर राजनीति भी शुरू हो गई है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राज्य निर्वाचान आयोग की ओर से निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत के मतगणना की ऐलान की अलग-अलग तारीखों पर असहमति जताई है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 का 15 फरवरी को, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण का 18 फरवरी, दूसरे चरण का 21 फरवरी और अंतिम चरण का 24 फरवरी को परिणाम घोषणा की तिथि का ऐलान किया है. इसपर अब कांग्रेस ने असहमति जताई है, जिसके लिए अब निर्वाचन आयोग को पत्र लिखेगी.

इस दिन परिणाम ऐलान की मांग
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अब निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर सभी चुनावों के परिणामों को 24 फरवरी को घोषित करने की मांग की है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर परिणाम प्रभावित करने का आरोप लगाया है.

कांग्रेस ने निकाय और ग्रामीण चुनाव के नतीजों की दो अलग अलग तारीखों को लेकर आपत्ति जताई है. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- ये वन नेशन, वन इलेक्शन की बात करते हैं, वहीं निकाय और पंचायत चुनाव के परिणाम चार चरण में दे रहे हैं. ये परिणाम को प्रभावित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं. कांग्रेस मतगणना की तारीखों से सहमत नहीं. कांग्रेस निर्वाचन आयोग को चिट्ठी लिख कर 24 फरवरी को परिणाम एक साथ जारी करने की मांग करेगी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति