राजस्थान-राज्य सरकार के एक वर्ष पर 34 जिलों में लगे उष्ट्र रोग निदान के 129 शिविर

जयपुर।

राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होनेे के उपलक्ष्य में पशुपालन विभाग ने प्रदेश भर में एक दिवसीय उष्ट्र रोग निदान एवं उपचार शिविरों का आयोजन किया। पशुपालन निदेशक डॉ आनंद सेजरा ने बताया कि राज्य के 34 जिलों में 129 शिविर आयोजित किए, जिनमें 35517 पशुओं के विभिन्न रोगों की चिकित्सा की गई।

उन्होंने बताया कि लक्ष्य से अधिक आयोजित हुए शिविर में जैसलमेर में 12, बाड़मेर में 11 तथा जोधपुर और बीकानेर में 10-10 शिविर आयोजित किए गए।
उन्होंने बताया कि शिविरों में उपचार के लिए कुल 24 हजार 651 ऊंट आए जिनमें से 7 हजार 157 ऊंटों में सर्रा रोग का जबकि 17 हजार 494 ऊंटों में अन्य रोगों का उपचार किया गया। इन शिविरों में ऊंटों के अलावा अन्य पशुओं का भी इलाज किया गया जिनकी कुल संख्या 10 हजार 866 रही। राज्य के कुल 2 हजार 135 पशुपालकों ने इन शिविरों में भाग लिया और अपने पशुओं का मौके पर उपचार कराया। शिविर में शामिल होने वाले पशुपालकों में 69 महिला पशुपालक थीं जबकि 2066 पुरुष पशुपालक थे जिन्होंने इन शिविरों का लाभ उठाया। जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर और हनुमानगढ़ जिलों के पशुपालकों में इन शिविरों के प्रति खासा उत्साह दिखा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति