भारत की बेटियों ने 2.5 ओवरों में हासिल किया लक्ष्य, हैट्रिक लेने वाली वैष्णवी शर्मा जीत की हीरो

कुआलालंपुर
 आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 के एक मुकाबले में भारत ने कमाल कर दिया। उसने मलेशिया को न केवल सिर्फ 17 गेंदों में धूल चटा दी, बल्कि उसकी स्टार गेंदबाज वैष्णवी ने कमाल करते हुए हैट्रिक सहित 5 रन देकर 5 विकेट झटके। वह अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय हैं। मलेशिया की पूरी टीम 31 रनों पर ढेर हो गई थी, जबकि भारत ने 2.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

इसके साथ ही वह ग्रुप-ए में लगातार दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। इससे पहले उसने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया था। कुआलालंपुर के बयूमास ओवल मैदान पर पहले बैटिंग करते हुए मलेशिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

दूसरे ओवर में जो उसे पहला झटका लगा तो देखते ही देखते 14.3 ओवरों में उसकी पूरी पारी खत्म हो गई। भारत की स्टार लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 14वें ओवर में लगातार 3 विकेट निकालते हुए हैट्रिक पूरी की। उन्होंने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर नूर ऐन बिंती रोशलान, तीसरी गेंद पर नूर इस्मा दानिया, चौथी गेंद पर सिति नजवा को आउट किया।

वैष्णवी ने 4 ओवर में एक मेडन फेंकते हुए 5 रन देकर 5 विकेट झटके। उनकी साथी गेंदबाज आयुषी शुक्ला ने 3.3 ओवरों में एक मेडन रखते हुए 8 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इस तरह विपक्षी टीम 31 रनों पर ढेर हुई। रोचक बात यह है कि 31 रनों में 11 रन अतिरिक्त थे।

32 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को कोई परेशानी नहीं हुई। उसने 2.5 ओवरों में ही बिना कोई विकेट गिरे जीत हासिल कर लिया। गोंगाडी तृषा ने 12 गेंदों में 5 चौके ठोके और 27 रन बनाकर नाबाद रहीं। दूसरे छोर पर जी कमिलनी ने 5 गेंदों में एक चौका की मदद से नाबाद 4 रन बनाए। भारत का टूर्नामेंट अगला मुकाबला श्रीलंका से 23 जनवरी को है। इस तरह से वह आसानी से सुपर-6 में पहुंचते दिख रहा है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति