पार्ल रॉयल्स ने जोबर्ग सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया

पार्ल
पार्ल रॉयल्स के स्पिनरों ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए एसए20 लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स पर छह विकेट से मिली जीत में अहम भूमिका निभाई। रॉयल्स की स्पिन चौकड़ी ब्योर्न फोर्टुन, मुजीबुर रहमान, जो रूट और डुनिथ वेलालागे ने स्पिन का जाल बुनकर सुपर किंग्स को छह विकेट पर 146 रन पर रोक दिया।

जवाब में उन्होंने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 150 रन बनाकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। फोर्टुन ने पावरप्ले में दो विकेट चटकाये जबकि मुजीबुर ने 28 रन देकर एक विकेट लिया। रॉयल्स के कप्तान डेविड मिलर ने कहा,‘‘मैं बहुत खुश हूं। हमने स्पिनरों पर भरोसा किया और वह सही साबित हुआ। मेरे पास इतने सारे विकल्प थे जो बहुत अच्छी बात है।’’

सुपर किंग्स ने आखिरी पांच ओवर में 65 रन बनाये। इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने 40 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 60 रन जोड़े जबकि डोनोवान फरेरा ने 19 गेंद में नाबाद 32 रन बनाये। लुआन ड्रे प्रिटोरियस ने 14 गेंद में 27 रन की पारी खेली। तेज गेंदबाज हार्डस विजोएन ने प्रिटोरियस और जो रूट को लगातार आउट करके वापसी की कोशिश की लेकिन रॉयल्स ने मैच पर पकड़ ढीली होने ही नहीं दी। मिलर ने आखिर में फिनिशर की भूमिका निभाते हुए मिचेल वान बुरेन (44 रन) के साथ चौथे विकेट के लिये 71 रन जोड़े।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति