मोहन सरकार में अब दूसरे जिलों में भी अनुकंपा नियुक्तियां हो सकेंगी, पहली बार दूसरे जिले में पंचायतकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति दी

भोपाल

 मध्यप्रदेश की मोहन सरकार में अब दूसरे जिलों में भी अनुकंपा नियुक्तियां हो सकेंगी। प्रदेश में पहली बार दूसरे जिले में पंचायतकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। विदिशा के 10 युवा भोपाल में पंचायत सचिव बने हैं। ऐसी ही नियुक्ति अब प्रदेश की अन्य जिला पंचायत में होगी। अभी आधे से ज्यादा पंचायत सचिवों के पद खाली है। सरकार ने पिछले साल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में एक जिले से दूसरे जिले में अनुकंपा नियुक्ति देने का रास्ता साफ किया था।

जारी हो चुका नोटिफिकेशन

21 जून 2024 को विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में गजट नोटिफिकेशन भी हो चुका है। इसके बाद प्रदेश की सभी जिपं ने रिक्त पद की जानकारी पंचायत राज संचालनालय को भेजी थी। यानी, जिन जिलों में पद रिक्त नहीं हैं और वहां अनुकंपा नियुक्ति दी जाना है तो ये दूसरी जिपं में भी हो सकेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत कई जिलों में पद रिक्त हैं। ऐसे में यहां पर अनुकंपा नियुक्तियां दी जा रही हैं। पहले जिस जिले में पद खाली हैं, अनुकंपा नियुक्ति उसी जिले में होती थी। इससे अनुकंपा नियुक्ति लेने के लिए सालों तक युवा भटकते रहते थे। इससे उन्हें बेरोजगारी के दौर से भी गुजरना पड़ता था।

विदिशा के 10 सचिव भोपाल में नियुक्तियां

मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के 10 युवा पंचायत सचिवों को भोपाल जिलें में नियुक्तियां दी गई हैं. बताया जा रहा है कि अब प्रदेश के सभी जिलों में इस तरह की नियुक्तियां की जाएगी, हालांकि इस बात की ज्यादा संभावना बन रही है कि पंचायत सचिवों की नियुक्तियां आसपास के जिलों में होगी. बता दें कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पिछले साल ही एक जिले से दूसरे जिले में अनुकंपा नियुक्ति देने का मामला क्लीयर किया था. क्योंकि प्रदेश में बड़ी संख्या में पंचायत सचिवों के पद खाली पड़े हुए हैं, ऐसे में सरकार यह सुविधा शुरु कर रही है, ताकि जिस जिले में पंचायत सचिवों की कमी है. उन्हें पूरा किया जा सके.

नियुक्ति देने वाली भोपाल पहली जिपं

सरकार के गजट नोटिफिकेशन के बाद किसी दूसरे जिले की अनुकंपा नियुक्ति देने वाली भोपाल जिला पंचायत पहली जिपं बना है। सीईओ ऋतुराज सिंह ने बताया कि भोपाल में कुल 11 युवाओं को अनुकंपा नियुक्ति दी जानी थी। इनमें से 10 को नियुक्ति देकर ग्राम पंचायतों में सचिव के पद पर नियुक्त किया है। भोपाल में सबसे पहली अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया की गई है।

अनुकंपा नियुक्तियां भी मिलेगी

पंचायत सचिवों को एक जिले से दूसरे जिले में अनुकंपा नियुक्तियां भी मिलेगी, इसके लिए 21 जून 2024 को पंचायत विभाग ने पहले ही गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया था, जिसके बाद पंचायत विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में खाली पड़े पदों की जानकारी मांगी थी. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत कई जिलों में पंचायत विभाग के पद खाली पड़े हैं, बताया जा रहा है कि सरकार इन्हीं जिलों से शुरुआत करने जा रही है. बता दें कि पहले यह नियम था कि जिस जिले में पद खाली है, अनुकंपा नियुक्ति उसी जिले में होती थी, ऐसे में अनुकंपा नियुक्ति लेने के लिए युवाओं को भटकना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि अब उन्हें अनुकंपा नियुक्ति दूसरे जिलों में मिल जाएगी.

पंचायत विभाग में काम

दरअसल, पंचायत विभाग में काम का लोड बढ़ता जा रहा है, ऐसे में सरकार ने यह सुविधा शुरू करने की तैयारी की है. भोपाल जिला पंचायत प्रदेश की पहली ऐसी जिला पंचायत बन गई है, जहां दूसरे जिलों से आने वाले सचिवों की नियुक्तियां हुई हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही सभी जिलों में पंचायत सचिवों को इसी तरह से नियुक्तियां मिलेगी. इससे पंचायत सचिवों को भी आसानी होगी. 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति