योगी की मंत्री गुलाब देवी की सुरक्षा में बढ़ी चूक, नशे में धुत युवक ने कार पर किया पथराव, टूटे शीशे, आरोपी गिरफ्तार

संभल
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में योगी की मंत्री गुलाब देवी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। चंदौसी रेलवे स्टेशन पर गुलाब देवी की गाड़ी पर एक अज्ञात युवक ने अचानक हमला किया। हलावर ने गाड़ी पर पत्थर बरसाए। पथराव से मंत्री की कार के शीशे टूट गए। सोमवार शाम को हुई इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। रेलवे-स्टेशन पर तैनात जीआरपी पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी को हिरासत में ले लिया। जीआरपी पुलिस द्वारा आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।

कोई अनहोनी भी हो सकती थी
दरअसल, प्रदेश की बीजेपी सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी अपने आवास से कार में सवार होकर प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन चंदौसी पहुंची थीं। जिस ट्रेन से उन्हें प्रयागराज जाना था, वह लेट थी। जिसके चलते गुलाब देवी रेलवे-स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करने लगीं। तभी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। इस घटना में मंत्री की कार के शीशे टूट गए हैं। गनीमत रही कि घटना के वक्त मंत्री गाड़ी से उतर कर रेलवे-स्टेशन पर जा चुकी थीं। वरना कोई अनहोनी भी हो सकती थी।

नशे में धुत्त था हमलावर
जानकारी के मुताबिक हमलावर नशे में धुत्त बताया जा रहा है। आरोपी युवक बदायूं जिले थाना फैजगंज वेहटा क्षेत्र के गांव का कहा जा रहा है। गुलाब देवी के गाड़ी के चालक ने बताया कि मैं गाड़ी से मंत्री गुलाब देवी को चंदौसी रेलवे-स्टेशन पर ट्रेन पर बैठाने के लिए लेकर आया था। यहां से उन्हें प्रयागराज जाना था। ट्रेन लेट होने की वजह से गुलाब देवी स्टेशन पर इंतजार कर रहीं थीं और गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान हमलावर आया और गाड़ी पर पत्थराव करने लगा। हालांकि, पथराव क्यों किया गया है इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति