राजस्थान-सिरोही में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने नवीन ग्राम पंचायत भवन का किया लोकार्पण

जयपुर।

जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराडी ने सोमवार को सिरोही जिले की पंचायत समिति पिंडवाड़ा की ग्राम पंचायत आपरी खेडा एवं मालप के नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने लोकार्पण समारोह में संबोधित करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाया तथा आदिवासी छात्रावास में बालिकाओं की संख्या में वृद्धि के लिए स्वीकृति जारी करवाने का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने छात्रावास एवं विद्यालय भवन के विकास की बात भी कही। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद लुम्बाराम चौधरी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं उनकी पात्रता आदि के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि लाभार्थियों के खाते में राशि सीधे जमा हो रही है। जो कि जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक समाराम गरासिया ने बालिका शिक्षा पर जोर देने की बात करते हुए आमजन के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।

छात्रावास का किया अवलोकन—
जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने राजकीय जनजाति बालिका छात्रावास सिरोही जिले के आपरीखेडा का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रावास में सीएसआर से करवाएं गये कार्यों कका अवलोकन कर जानकारी ली।  लोकार्पण समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति