गौतम गंभीर ने कोलकाता में पहले टी20 से पहले किए देवी मां के दर्शन

नई दिल्ली
पिछले कुछ महीनों में भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. इस खराब प्रदर्शन के बीच टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर कोलकाता स्थित कालीघाट मंदिर में माथा टेकने जा पहुंचे हैं. गंभीर ऐसे समय में दर्शन करने पहुंचे हैं जब 22 जनवरी से भारत बनाम इंग्लैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होनी है. कालीघाट मंदिर की बात करें तो यह भारत की 51 शक्तिपीठों में से एक है. मान्यताओं अनुसार माता सती के दाहिने पैर की उंगलियां यहीं पर गिरी थीं. यह पूर्वी भारत के सबसे पवित्र पूजा स्थलों में से एक है, जहां प्रतिवर्ष लाखों लोग दर्शन के लिए आते हैं.

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम को कई शर्मनाक हार झेलनी पड़ी हैं. पहले श्रीलंका के हाथों वनडे सीरीज में हार मिली, फिर घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का सूपड़ा साफ हुआ. वहीं भारत को 10 साल के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवानी पड़ी. अब टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी बढ़िया प्रदर्शन करने की चुनौती होगी.

बैटिंग कोच सितांशु कोटक भी साथ रहे
गौतम गंभीर के साथ कालीघाट मंदिर के दर्शन करने सितांशु कोटक भी पहुंचे. सितांशु कोटक को हाल ही में भारतीय टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है. इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि लगातार सीरीज हारने के बाद गौतम गंभीर भारी दबाव में होंगे. गंभीर के साथ-साथ पूरा भारत कामना कर रहा होगा कि टीम इंडिया चैंपियंस

ट्रॉफी 2025 में बढ़िया प्रदर्शन करे.
चैंपियंस ट्रॉफी से पूर्व भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मैच 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जाएगा. टी20 सीरीज में कुल पांच मैच खेले जाएंगे, वहीं 6 फरवरी से दोनों देशों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति