टीना दत्ता ने बताया, कैसे अनुशासित जीवनशैली ने फिल्म ‘पर्सनल ट्रेनर’ में की मदद

मुंबई,

 अभिनेत्री टीना दत्ता अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘पर्सनल ट्रेनर’ सीरीज की रिलीज को लेकर उत्साहित है। अभिनेत्री ने कहा कि उनकी अनुशासित लाइफस्टाइल ने सीरीज में ‘नेहा’ का किरदार निभाने में मदद की।

टीना दत्ता ने कहा, "एक सीन है, जिसमें मैं शीर्षासन करती हूं और मुझे इसे करने पर गर्व है। स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के प्रति मेरे जुनून ने मुझे सीरीज में ‘नेहा’ के किरदार में प्रामाणिकता लाने में मदद की। ऐसा हमेशा नहीं होता कि आपको अपनी रुचियों को किरदार के साथ जोड़ने का मौका मिले।"

शो में काम करने के अनुभव और किरदार के बारे में टीना ने कहा, "नेहा एक ग्रे किरदार है और मेरे लिए किसी ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाना रोमांचक था, जिसमें खूबियां और खामियां दोनों हैं। एक होनहार किरदार को जीवंत करने के अलावा, इतने प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करना शानदार था।"

उन्होंने आगे बताया, "उनमें से हर एक ने कुछ ना कुछ खास पेश किया, जिसने मुझे एक अभिनेता के रूप में अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। हम सबके बीच सेट पर बेहतरीन बॉन्ड था और हर सीन में दोस्ती साफ झलकती थी। मैं इस रोमांचक ड्रामा को लेकर उत्साहित हूं।“

सीरीज मुंबई के जिम कल्चर के बैकग्राउंड पर बनी है। मनोरंजक कहानी महत्वाकांक्षा, प्यार और शारीरिक पूर्णता, खतरनाक खोज को पेश करती है। कहानी के केंद्र में नेहा धर्मराजन हैं, जो एक विवाहित महिला है, जिसका किरदार टीना ने निभाया है, जिसका अपने पर्सनल ट्रेनर अनीश (गुलशन नैन) के साथ अवैध संबंध रहता है और सीरीज में घटनाओं की एक खौफनाक कहानी को दिखाता है, जिसमें एक हत्या भी शामिल है।

अभिनेत्री के अनुसार ‘पर्सनल ट्रेनर’ सीरीज सस्पेंस, ड्रामा और कई अप्रत्याशित ट्विस्ट का वादा करती है। यह 23 जनवरी को हंगामा पर रिलीज होगी।

टीना लोकप्रिय टीवी शो 'उतरन' में काम कर चुकी हैं, जिसमें उन्होंने इच्छा सिंह बुंदेला के किरदार को निभाया था और इसी किरदार ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई।

अभिनेत्री रोहित शेट्टी के स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' और सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' में भी भाग ले चुकी हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति