दिल्ली के कालकाजी इलाके से आने वाले समाजसेवी महावीर बसोया ने आम आदमी पार्टी की ज्वाइन

नई दिल्ली
दिल्ली के कालकाजी इलाके से आने वाले समाजसेवी महावीर बसोया ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में महावीर बसोया समेत कई अन्य लोगों ने भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। संजय सिंह ने सभी को आम आदमी पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। इस दौरान आतिशी ने कहा कि आज हमें ये बताते हुए खुशी है कि कालकाजी से महावीर बसोया ने हमें जॉइन किया है। कोविड के दौरान जब ऐसा समय था कि लोग अपने परिवार के पास भी नहीं जा रहे थे, तब महावीर बसोया ने उन्हें सहारा दिया। अभी जो एमसीडी का चुनाव हुआ था, उसमें ये इंडिपेंडेंट चुनाव लड़े थे।

आतिशी ने कहा कि कोविड के दौरान जो लोग अपने परिवार के पास नहीं जा पा रहे थे, उनके गुजरने के बाद उनका अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहे थे। तो उस दौरान समाजसेवी महावीर बसोया ने उनके अंतिम संस्कार को पूरे निस्वार्थ भाव से पूरा अरेंजमेंट किया। इसके अलावा घायल पशुओं और जानवरों का इलाज करवाना, ये सब महावीर का काम रहता है। अभी हाल ही में हुए एमसीडी चुनाव में श्रीनिवासपुरी से महावीर बसोया इंडिपेंडेंट चुनाव लड़े थे।

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के कामों से प्रभावित होकर महावीर बसोया आम आदमी पार्टी में ज्वाइन हो रहे हैं। वह पूरे इलाके में अपने समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं। इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि कोरोना काल में जब लोग डर की वजह से अपने मां-बाप की मदद करने के लिए भी आगे नहीं आते थे, तो उस वक्त अपना जीवन जोखिम में डालकर ही महावीर बसोया ने क्षेत्र के लोगों की मदद की, उनकी सेवा की। ऐसे व्यक्ति का आम आदमी पार्टी परिवार में आने पर मैं हृदय की गहराइयों से स्वागत अभिनंदन करता हूं। उनके पास यहां काम करने का, लोगों की सेवा करने का, अपार अवसर है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति