राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सिकल सेल स्क्रीनिंग लक्ष्य की समय पूर्व पूर्ति पर दी बधाई

भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सिकल सेल स्क्रीनिंग में शत प्रतिशत उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश ने अब तक कुल 90 लाख 98 हज़ार 902 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर समय पूर्व वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति करने की सफलता अर्जित की है। मध्यप्रदेश ने 53 लाख 87 हज़ार 892 सिकल सेल कार्ड वितरण कर, देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष और गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सिकल सेल उन्मूलन का संकल्प मध्यप्रदेश की धरती से ही लिया है। प्रदेश सरकार भी वर्ष 2047 तक सिकल सेल उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों के लिए आगे आए। सिकल सेल की जागरूकता में सहयोग कर प्रदेश को स्वस्थ और सशक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता करे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रदेश में अब तक 90 लाख से अधिक सिकल सेल स्क्रीनिंग किया जाना संबंधित विभागों के एकजुट और एकमेव प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने इस उपलब्धि में सहयोगी अधिकारी-कर्मचारियों, स्वयं सेवी संगठनों, मैदानी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति