स्की रिसॉर्ट होटल में लगी भीषण आग में कम से कम 66 लोगों की मौत, 51 अन्य घायल

अंकारा
उत्तर-पश्चिमी तुर्किये (तुर्की) के एक स्की रिसॉर्ट होटल में लगी भीषण आग में कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 51 अन्य घायल हो गए हैं। यह हादसा कार्तलकाया स्थित बोलू प्रांत के एक होटल में हुआ। तुर्किये के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि आग होटल के रेस्तरां में देर रात करीब 3:30 बजे लगी। आग की भयावहता इतनी ज्यादा थी कि दमकलकर्मियों को कई घंटे तक इसे बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने कहा, "हम गहरे दुख में हैं। इस हादसे में हमने 66 लोगों को खो दिया है।"

घायलों में एक की हालत गंभीर
स्वास्थ्य मंत्री केमल मेमिसोग्लू के अनुसार, घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। बोलू के गवर्नर अब्दुलअजीज आयदिन ने स्थानीय समाचार एजेंसी TRT को बताया कि आग होटल की चौथी मंजिल से शुरू हुई और देखते ही देखते 11-मंजिला इमारत में फैल गई।

सुरक्षा प्रणाली फेल
आग के दौरान होटल की फायर डिटेक्शन प्रणाली काम नहीं कर पाई। तीसरी मंजिल पर ठहरे अतिथि अताकान येलकोवान ने बताया, "मेरी पत्नी ने जलने की गंध महसूस की। अलार्म नहीं बजा। हम ऊपर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आग की वजह से नहीं जा सके।" येलकोवान ने यह भी कहा कि दमकल टीमों को मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया। उन्होंने बताया, "ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोग चीख रहे थे। कुछ ने चादरों से लटकने की कोशिश की और कुछ ने जान बचाने के लिए छलांग लगाई।"

जांच के आदेश
सरकार ने इस घटना की जांच के लिए छह अभियोजकों को नियुक्त किया है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि होटल के लकड़ी के बाहरी ढांचे ने आग के फैलने में अहम भूमिका निभाई।

खड़ी पहाड़ी पर बना होटल
161 कमरों वाले इस होटल की लोकेशन एक खड़ी पहाड़ी पर है, जिससे आग बुझाने में और भी दिक्कतें आईं। निजी चैनल NTV ने बताया कि होटल के लॉबी का पूरा हिस्सा जल चुका है, कांच की खिड़कियां टूट गई हैं, लकड़ी का रिसेप्शन डेस्क पूरी तरह से जल गया है और झूमर जमीन पर गिरा हुआ है।

शीतकालीन पर्यटन का प्रमुख केंद्र
कार्तालकाया तुर्किये के प्रमुख शीतकालीन पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां हर साल हजारों पर्यटक स्की सीजन में घूमने आते हैं। यह रिसॉर्ट इस्तांबुल से करीब 295 किमी (183 मील) पूर्व में स्थित है। सरकार ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए मामले की विस्तृत जांच का भरोसा दिया है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति