महाकुंभ : श्रद्धालुओं ने कहा- इस बार पीएम मोदी और सीएम योगी ने जिस तरीके से यहां पर व्यवस्था की है, वह बहुत अच्छी है

महाकुंभ नगर
प्रयागराज में लगे महाकुंभ में गंगा और यमुना का संगम सिर्फ दो नदियों का नहीं, बल्कि सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों लोगों की आस्था का भी संगम है। देश-दुनिया से आने वाले लाखों-करोड़ों लोग यहां रोजाना संगम के तट और निर्मल गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य के भागीदार बन रहे हैं।

वही संगम क्षेत्र में पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार पीएम मोदी और सीएम योगी ने जिस तरीके से यहां पर व्यवस्था की है, वह बहुत अच्छी है। सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर सभी व्यवस्थाएं काफी अच्छी की गई हैं। 144 साल बाद आए इस महाकुंभ में स्नान करके हम धन्य महसूस कर रहे हैं।

श्रद्धालु मनोज ने कहा कि यहां पर अच्छी व्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं। 144 साल बाद यह महाकुंभ आया है। इस महापर्व पर स्नान करके मैं खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। हम लोगों से भी यहां आने की अपील करते हैं। सरकार की ओर से सभी व्यवस्थाएं अच्छी की गई हैं।

महिला श्रद्धालु करुणा ने कहा कि इस बार की व्यवस्था शानदार है। ऐसा पहले कभी नहीं किया गया। इसके लिए मैं सीएम योगी और पीएम मोदी का आभार जताती हूं। इस बार का महाकुंभ विश्व के लिए आकर्षण का केंद्र है। प्रशासन ने भी बेहतरीन इंतजाम किए हैं। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। इस बार सरकार द्वारा जो व्यवस्था की गई है, वह काफी अच्छी की गई है, जिससे सभी प्रसन्न हैं।

वहीं, श्रद्धालु मोहित का कहना है कि सरकार ने सुरक्षा की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था बहुत अच्छी की है, जिससे किसी भी तरीके से कोई दिक्कत नहीं हुई है। हमने अच्छे से स्नान किया है, व्यवस्था बहुत अच्छी है और सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है। पीएम मोदी और सीएम योगी ने बेहतर व्यवस्था की है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति