बुलंदशहर में फैक्टरी में गैस लीक होने से बड़ा हादसा, दो की मौत, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

बुलंदशहर
यूपी के बुलंदशहर स्थित सिकंदराबाद की बीएटीएक्स एनर्जीज कंपनी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां गैस रिसाव होने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई है, वहीं तीसरे को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस बल के साथ एसडीएम मौके पर पहुंचे। वहीं मर्तक के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

दो अस्पताल लेकर गई पर नहीं बची जान
जानकारी के अनुसार फैक्टरी में ट्रायल चल रहा था। बॉयलर में गैस सिलेंडर लगाने के दौरान अधिक मात्रा में गैस का रिसाव होने के कारण गुलावठी क्षेत्र के गांव बसाईच निवासी सत्येंद्र 21 वर्ष पुत्र गजेंद्र, संभल मुरादाबाद निवासी अंशुल चौहान व गिरीश बेहोश हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नोएडा के कैलाश से फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सत्येंद्र व अंशुल चौहान की मौत हो गई।

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
वहीं गिरीश का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंचे  सत्येंद्र के परिजनों ने शव को फैक्टरी पर लाने और प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर गेट के बाहर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति