प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब मोटरसाइकिल धारक लोगों को भी पात्र माना जा सकेगा

भोपाल
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब मोटरसाइकिल धारक लोगों को भी पात्र माना जा सकेगा. इसके अलावा योजना में सर्वे के लिए पंचायत सचिव और पंचायत सहायक को भी शामिल कर लिया गया है. इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. इस योजना के तहत सर्वे कार्य शुरू हो गया है, जिसके चलते नए नाम भी जोड़े जाएंगे. लाभार्थी 31 मार्च 2025 तक आवास प्लस 2.0 पोर्टल पर स्वयं पंजीयन कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि पहले जिनके पास मोटरसाइकिल होती थी, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अपात्र घोषित कर दिया जाता था, मगर अब मोटरसाइकिल धारक परिवार भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र माना जाएगा.

ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं आवेदन
मोटरसाइकिल की बंदिश से सरकार ने छूट दे दी है. मंत्री प्रहलाद पटेल के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ आने वाले 5 सालों के लिए बढ़ा दिया गया है. इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को लाभ दिलाने के लिए सर्वे टीम में पंचायत सचिव और पंचायत सहायक को भी शामिल कर लिया गया है. पंचायत मंत्री के मुताबिक लोग आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की सुविधा प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं.

साल 2016 से शुरू की गई थी पीएम आवास योजना
केंद्र सरकार की सबसे महत्वपूर्ण काशी योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना भी शामिल है. यह साल 2016 से शुरू की गई थी. इस योजना के तहत लोगों को आवास के लिए राशि उपलब्ध कराना होती है, जिसे लेकर लगातार सर्वे भी किया जाता है. इस योजना के तहत बड़ी संख्या में लोगों को पक्के मकान मिले हैं.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति