भारत को लेटेस्ट बुलेट ट्रेन देने पर सहमत हुआ जापान, 400 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी

नई दिल्ली
 भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना जापान की मदद से बनाई जा रही है। मुंबई और अहमदाबाद के बीच बनाए जा रहे इस हाई स्पीड कॉरिडोर के 2026-27 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके लिए जापान अपनी अत्याधुनिक बुलेट ट्रेन देने पर सहमत हो गया है जिसकी रफ्तार 400 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। यानी यह नई दिल्ली से पटना का 1000 किमी का सफर मात्र ढाई घंटे में पूरा कर सकती है। मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक जापान की सरकार ने अपनी लेटेस्ट बुलेट ट्रेन Shinkansen Alfa-X को भारत को देने के लिए सहमत हो गई है। इसके Shinkansen E10 के नाम से भी जाना जाता है। माना जा रहा है कि 2029-30 में इसे जापान और भारत में एक साथ लॉन्च किया जा सकता है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अगुवाई में भारतीय अधिकारियों का एक दल सितंबर और दिसंबर में जापान गया था। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जापान अपनी लेटेस्ट बुलेट ट्रेन भारत को देने के लिए सहमत हो गया है। पहले भारत को Shinkansen E5 मिलने की उम्मीद थी जिसकी रफ्तार 320 किमी प्रति घंटे है। Shinkansen E10 का अभी जापान में ट्रायल चल रहा है। एक सूत्र ने कहा कि यह पहला मौका है जब कोई विकसित देश अपनी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को अपनी जमीन और विदेशी जमीन पर एक साथ लॉन्च करने पर सहमत हुआ है।

पहले चलेगी भारत की ट्रेन

Shinkansen E10 ज्यादा सुरक्षित और तेज है। ताइवान और अमेरिका की भी इस पर नजर है। माना जा रहा है कि भारत में 2026-27 तक बुलेट ट्रेन का ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो जाएगा और शुरुआत में इसके भारत में बनी ट्रेन को दौड़ाया जाएगा। इसके लिए रेलवे की इंटिग्रल कोच फैक्ट्री ने बीईएमएल को 867 करोड़ रुपये में दो सेमी-हाई स्पीड ट्रेन बनाने का ठेका दे दिया है। माना जा रहा है कि ये ट्रेन 2026 में डिलीवर होंगी। उनकी रफ्तार 280 किमी प्रति घंटे होगी लेकिन उन्हें 249 किमी की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति