इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में धमाल मचाएगी विनफास्ट

नई दिल्ली

वियतनाम की सबसे बड़ी कार कंपनी विनफास्ट ने भारतीय बाजार में जबरदस्त एंट्री मारी है और आने वाले समय में वह टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा से लेकर हुंडई मोटर और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया जैसी कंपनियों के सामने बड़ी चुनौती पेश करने वाली है। विनफास्ट ने मौजूदा समय में चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी दो ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी VF 7 और VF 6 अनवील कर अपना इरादा बता दिया है कि वह भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी पहचान बनाने आई है।

जून के बाद बिक्री शुरू होगी
आपको बता दें कि विनफास्ट के ये प्रोडक्ट फिलहाल अनवील ही हुए हैं और इस साल की दूसरी छमाही से इन वाहनों की बिक्री शुरू होगी। विनफास्ट भारतीय बाजार में हाई क्वॉलिटी वाले आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। वीएफ 7 और वीएफ 6 भारत में लॉन्च होने वाले विनफास्ट के पहले मॉडल हैं। खास बात यह है कि इन दोनों कारों का राइट-हैंड ड्राइव वर्जन सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किया जा रहा है।

देशभर में डीलरशिप का होगा विस्तार
विनफास्ट ने तमिलनाडु में एक मैन्फुफैक्चरिंग प्लांट भी स्थापित किया है, जिससे भारत में ही इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन होगा। विनफास्ट इंडिया के डिप्टी सीईओ, सेल्स एंड मार्केटिंग अश्विन अशोक पाटिल का कहना है कि VF 7 और VF 6 की बिक्री 2025 की दूसरी छमाही में शुरू होगी। कंपनी देश के सभी प्रमुख शहरों में डीलरशिप नेटवर्क स्थापित कर रही है। ग्राहकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कार खरीदने का विकल्प मिलेगा। विनफास्ट के लिए भारत एक बड़ा बाजार है।

दोनों कारों की खूबियां
आपको बता दें कि विनफास्ट की VF 7 और VF 6 को टॉप नोच कंफर्ट और सेफ्टी के लिए डिजाइन किया गया है। ये कारें मॉडर्न टेक्नॉलजी और शानदार डिजाइन का बेहतरीन मिश्रण हैं। विनफास्ट वीएफ 7 एक पावरफुल एसयूवी है, जिसे एयरोस्पेस डिजाइन फिलॉसफी पर बनाया गया है। वहीं, वीएफ 6 को द डुअलिटी इन नेचर फिलॉसफी पर डिजाइन किया गया है।

ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस की पूरी रेंज
इन सबके बीच आपको बता दें कि विनफास्ट ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी पूरी रेंज शोकेस की है। इनमें VF 3, VFe34, VF8, VF9 एसयूवी के साथ ही इवो 200, क्लारा, फेलिज, वेंटो, थियोन इलेक्ट्रिक स्कूटर, ड्रगनफ्लाई इलेक्ट्रिक बाइक और वीएफ वाइल्ड पिकअप ट्रक कॉन्सेप्ट शामिल हैं। लेकिन सबसे खास आकर्षण वीएफ 7 और वीएफ 6 रहे, क्योंकि इन्हें खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है।

विनफास्ट एशिया के सीईओ फाम सान चौ का कहना है कि भारत मोबिलिटी शो-2025 में हमारी उपस्थिति एक बड़ा कदम है, क्योंकि हम पहली बार यहां अपने इंडिया बेस्ड प्रोडक्ट्स को शोकेस कर रहे हैं। हमारा मानना है कि हमारी प्रीमियम एसयूवी वीएफ 7 और वीएफ 6 गेम चेंजर हैं, जो भारत में ईवी को अपनाने की दिशा में तेज़ी लाएंगी। हम एक्सपो में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशन के अपने व्यापक पोर्टफोलियो को प्रदर्शित करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

  • admin

    Related Posts

    आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

    मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

    सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

     नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति