इंदौर के पुराने क्षेत्र जूनी इंदौर की राह जल्द आसान होने वाली, नंदलालपुरा से गौतमपुरा सड़क भी बनेगी

इंदौर

मध्यप्रदेश में इंदौर शहर के पुराने क्षेत्र जूनी इंदौर की राह जल्द आसान होने वाली है। सरवटे से गंगवाल के बाद अब चंद्रभागा हनुमान मंदिर से कलालकुई मस्जिद के बीच की सड़क बनने जा रही है। बीआर गोयल एंड कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी हो गया है। अन्य सड़कों की तुलना में यह महंगी होगी, क्योंकि दोनों तरफ नाले के लिए पैक चैनल बनाई जाएगी।

 मालूम हो, सरवटे से गंगवाल बस स्टैंड के बीच सड़क का काम शुरू हुआ था, लेकिन बाधा नहीं हटने और स्मार्ट सिटी का बजट खत्म होने से अधूरा रह गया। इसके अलावा कई सड़कों का वर्षों से निर्माण पेंडिंग है। विधायक गोलू शुक्ला ने ऐसी सड़कों के निर्माण को लेकर काम शुरू किया है।

सरवटे से गंगवाल बस स्टैंड के बीच स्मार्ट सिटी की सड़क का 9 करोड़ रुपए में काम जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके साथ कलालकुई मस्जिद से चंद्रभागा हनुमान मंदिर के बीच की सड़क फोरलेन बनेगी। नगर निगम यहां की बाधाएं घटाएगा।

चैनल में बहेगा नाला
सड़क के दोनों तरफ नाला है। एक तरफ का नाला खुला है तो दूसरी तरफ पाइप लाइन के अंदर बह रहा है। ठेकेदार कंपनी को सड़क के साथ नाले की भी व्यवस्था करनी है। चैनल बनाकर उस पर स्लैब डाली जाएगी, ताकि नाला अंदर बहता रहे। इसके लिए कंपनी और नगर निगम के इंजीनियर प्लान बनाएंगे।

हजारों वाहन चालकों को मिलेगा लाभ
यह सड़क खराब होने से कई वाहन चालकों ने रास्ता तक बदल दिया है। शहर के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से सरवटे बस स्टैंड जाने वालों के लिए यह मार्ग सबसे सरल है। इसके बनने से हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी। रेलवे व बस स्टैंड से आने-जाने वालों को ज्यादा लाभ मिलेगा।

ओटलों से रास्ता संकरा, हटानी होंगी बाधाएं
इस अहम सड़क पर कुछ लोगों ने ओटलों को आगे तक कर दिया है, जिससे रास्ता संकरा हो गया है। सड़क निर्माण के लिए कुछ मकानों पर कार्रवाई होगी तो अधिकांश ओटले हटाए जाएंगे। शीतला माता मंदिर को भी विधि विधान से शिफ्ट किया जाएगा।

नंदलालपुरा से गौतमपुरा सड़क भी बनेगी
विधायक गोलू शुक्ला के प्रस्ताव पर नगर निगम ने नंदलालपुरा चौराहे से कबूतर खाना होते हुए गौतमपुरा की सड़क को भी मंजूरी दे दी है। जल्द ही टेंडर जारी होगा। इस सड़क के बनने से कलेक्टोरेट की तरफ आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों को सहूलियत होगी।
कलालकुई मस्जिद से चंद्रभागा हनुमान मंदिर के बीच सड़क बनाई जा रही है। इसका वर्क ऑर्डर हो गया है। ठेकेदार कंपनी जल्द ही काम शुरू करेगी। -गोलू शुक्ला, विधायक

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति