आठ हजार का काम कर हड़पना चाहते थे सात लाख, बेली में पदस्थ सचिव की व्यथा कथा

उमरिया
उमरिया जिले के आदिवासी जनपद पंचायत पाली में पदस्थ कतिपय सचिव को मिले राजनैतिक संरक्षण में भष्टाचार अमर बेल की जड़ बन चुके हैं , जहां भी अमर बेल जाती हैं लहलहाने लगती है , ऐसे ही चमत्कारी सचिव पाली जनपद क्षेत्र में फल -फूल रहे हैं । आर्थिक अनियमितताओं के लिए चर्चित सचिव गणों को  मानपुर क्षेत्र के भ्रष्ट नेताओं के बलबूते भष्टाचार की गंगा में डुबकी लगाते देखें जा रहे हैं फिर भी उनका बाल बांका नहीं होता । बताया जाता है कि पाली जनपद क्षेत्र में पद स्थापना से लेकर अब तक अधिकांश सचिव पाली जनपद में ही एक ग्राम पंचायत से लेकर दुसरे ग्राम पंचायतों में पदस्थ कर दिये जाते हैं, जिनसे इनके हौसला अफजाई करने वाले नेताओं की खूब चलती है ।

अब तक अधिकतम दो या तीन सचिवों को ही जनपद के बाहर का रास्ता दिखाया गया है उनमें से भी लगभग सभी लोग पुनः वापस होने में सफल हो गए हैं । एक ऐसा ही मामला बेली ग्राम पंचायत में पदस्थ रह चुके सचिव महावीर सिंह का बतलाया जाता है, जिन्हें क्षेत्र के ओहदे वर नेता का संरक्षण मिला हुआ है , तभी तो विकास कार्यों के नाम पर उन्होंने अब तक करोड़ों रुपयों के वारे न्यारे कर चुके हैं । बताया जाता है कि अभी हाल में बेली ग्राम पंचायत में गंगा जल संवर्धन योजना में एक तालाब के गहरीकरण, साफ-सफाई का काम आंबटित किया गया था ‌।

उल्लेखनीय है कि कार्यालय कलेक्टर ( जिला पंचायत उमरिया) के पत्र क्र 1811/ न क्र – जि पं/ मनरेगा/2024-25 उमरिया दिनांक 21-6-24 के व्दारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी थी । मालूम होवे कि कार्य पालन यंत्री सेवा संभाग उमरिया के पत्र क्र 350 उमरिया दिनांक 14-6-24 के व्दारा प्रस्तुत तकनीकी स्वीकृति मनरेगा मद से 3.84 लाख और 15वां वित्त से 3.31 लाख रुपए कुल 7.15 लाख की राशि स्वीकृत की गयी थी ।

इस राशि में से कुल तालाब से 35.2 घन मीटर मिट्टी निकाली गई थी , जिसमें वास्तविक रूप से 8875.00 रूपए व्यय हुए , जबकि उक्त सचिव व्दारा इस मद में वाउचर प्रकार एक्सपेंडिचर के नाम पर दिनांक 11-8-24 को 75600 रूपये और वाउचर क्र  एक्स व्ही एफ सी/2024-25/ पी/36 दिनांक 23-10-24 में 63000.00 कुल 141065 की राशि व्यय की जानकारी मिली है, चूंकि सचिव महोदय के व्दारा इस संबंध में अधिकृत रूप से कोई बिल वाउचर अब तक प्रस्तुत नहीं किया गया है जबकि इस संबंध में जनपद पंचायत के व्दारा पत्र लिखकर बिल वाउचर मंगाये गये हैं लेकिन उन्होंने जनपद पंचायत के आदेश का पालन करना उचित नहीं समझा । इतना ही नहीं जानकार सूत्रों का कहना है

कि स्वीकृति लागत राशि को पूरी हड़प गये हों तो कोई आश्चर्य नहीं होगा ।इस मामले की  शिकायत होने के कारण मामला खटाई में पड़ गया है । इस मामले की बमुश्किल जांच हुई और उसमें सारा राज फाश हुआ । अभी भी इस सचिव पर कोई वैधानिक कार्यवाही होगी,इस बात पर संशय बरकरार है, क्योंकि सचिव को मिला राजनैतिक संरक्षण सुरक्षा कवच को जिम्मेदार अधिकारियों के भेदने में असफल बनें हुए कहा है ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति