आनन्द उत्सव की मुदरिया में धूम, ग्राम पंचायतों में चल रहा आनंद की अनुभूति

बिरसिंहपुर पाली-
 मध्यप्रदेश सरकार व्दारा ग्राम पंचायतों में आनंद उत्सव कार्यक्रम 14 जनवरी से 28 जनवरी तक चलाया जा रहा है । इस कड़ी में आज जनपद पंचायत पाली के मुदरिया ग्राम पंचायत में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । आज के कार्य क्रम में बेली, बरहाई, और मुदरिया के लोगों ने भाग लिया । जहां पर बेली की सरपंच श्रीमती केमली बाई,बरहाई सरपंच बब्बी बाई मुदरिया सरपंच माया सिंह जनपद सदस्य बेली रामवती बैगा, जनपद पंचायत की सदस्य घुनघुटी पूनम बैगा के साथ तीनों ग्राम पंचायतों के पंच गण की उपस्थिति उल्लेखनीय रही है । इस कार्यक्रम में आनंद उत्सव के नोडल अधिकारी मुकेश अवधिया , प्रधानाचार्य डी एन शर्मा, सचिव मदन सिंह, विकास शिवहरे,न ईम खान, रवीन्द्र सिंह के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंअर कन्हाई ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह सम्पादन कराने में महती भूमिका निभाई ।

विदित होवे कि आनंद उत्सव कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के लोगों ने पहुंचकर परपंरागत सांस्कृतिक कार्यक्रम की बढ़-चढ़ कर प्रस्तुति दी , जिससे दर्शको का मनमोह लिया । कार्यक्रम में करमा नृत्य,राई नृत्य ,शैला नृत्य , कुर्सी दौड़ , रस्सी दौड़ , इत्यादि कार्यक्रमो  का सफलतापूर्वक मंचन किया गया । इस समारोह में श्रोताओं ने भाव -विभोर होकर आनंद के पल बिताये । अंत में प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रथम,व्दितीय और सांत्वना पुरस्कार से प्रतिभागियों का पुरूष्कृत से कर लोगों के बीच स्मरणीय पल छोड़ गये ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति