राजस्थान-खादी और ग्रामोद्योग आयोग का 3 फरवरी तक खादी फेस्ट

राजस्थान 06-
जयपुर।

खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं खादी (विपणन) राज्य स्तरीय प्रदर्शनी ‘खादी फेस्ट’ का उद्घाटन जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा और खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने मंगलवार को किया।

यह प्रदर्शनी 20 जनवरी से 3 फरवरी तक बजाज नगर, जयपुर में आयोजित की जा रही है। इस आयोजन का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और ‘वोकल फॉर लोकल’ के प्रति जनजागृति बढ़ाना है। उद्घाटन समारोह में जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन, खादी फॉर ट्रांसफॉर्मेशन’ के मंत्र ने खादी को वैश्विक पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग गांवों के विकास का आधार है । ग्रामीण क्षेत्रों में खादी उत्पादों ने  महिलाओं को रोजगार प्रदान कर सशक्त बनाया है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से खादी आंदोलन को नई दिशा मिली है। खादी का बाजार 30 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 1.56 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने यह भी बताया कि खादी और ग्रामोद्योग के माध्यम से लगभग 85 लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है, वर्तमान में 165 संस्थाओं के माध्यम से 25 हजार से अधिक बुनकरों को रोजगार दिया जा रहा है। श्रीमती मंजू शर्मा और श्री मनोज कुमार ने प्रदर्शनी में लगी स्टॉल्स का अवलोकन किया और खादी की कताई बुनाई, हैंडमेड पेपर, मोमबत्ती उद्योग उद्योगों की जानकारी ली । उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनी में 134 स्टॉल लगाई गई हैं जिनमें से  80 खादी एवं 54 ग्रामोद्योग उत्पादों की स्टॉल्स है। श्री मनोज कुमार ने सभी से अपील की कि वे विदेशी उत्पादों के स्थान पर खादी को अपनाएं और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। इस अवसर पर केवीआईसी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (नॉर्थ जोन) श्री जे.के. गुप्ता, राज्य निदेशक श्री राहुल मिश्रा, राज्य खादी संघ के मंत्री श्री अनिल शर्मा सहित आयोग के कई अधिकारी और खादी संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति