राजस्थान-राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता प्रदर्शनी का राज्यपाल हरिभाऊ बागडे करेंगे उद्घाटन

जयपुर।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) के अवसर पर शनिवार को प्रदेश में राज्य, जिला और बूथ स्तर तक समारोह आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में मुख्य समारोह राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने बताया कि निर्वाचन विभाग, राजस्थान की ओर से आम नागरिकों की लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाने और मतदाता जागरूकता के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दौरान कई गतिविधियां आयोजित होगी। इस दौरान निर्वाचन विभाग की ओर से चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों, अभियानों और गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। महाजन ने बताया कि मुख्य समारोह में राज्यपाल श्री बागडे अधिकारियों और कार्मिकों को पुरस्कार वितरित करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। राज्यपाल नव मतदाताओं को एपिक कार्ड (मतदाता पहचान-पत्र) का वितरण करेंगे और मतदाताओं की ओर से जागरूकता सन्देश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक कलाकारों की ओर से मतदाता जागरूकता पर सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की जाएंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार 23 जनवरी को जवाहर कला केंद्र जयपुर में, लोकतंत्र में जन भागीदारी विषय पर चित्रकला कार्यशाला का आयोजन भी होगा। इसमें राजस्थान स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के विद्यार्थी रंगों के माध्यम से मतदाता जागरूकता के सन्देश उकेरेंगे। इसी प्रकार, मतदाता दिवस के मौके पर जिला और पोलिंग बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति