उमा भारती ने मोहन सरकार के पूर्ण शराबबंदी के फैसले की सराहना की

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि हम धार्मिक शहरों में पूर्ण शराबबंदी की ओर बढ़ रहे हैं। इस घोषणा की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सराहना की है। उन्होंने इसे ‘अभूतपूर्व निर्णय’ बताते हुए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

बता दें कि उमा भारती लंबे समय से शराबबंदी का समर्थन करती आई हैं। पूर्व में इस मुद्दे पर कई बार वो अपनी ही सरकार पर निशाना साध चुकी हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान उमा भारती ने एक शराब की दुकान को गोशाला बना दिया था। इसी के साथ वो खुलकर शराब बिक्री का विरोध करते हुए कई बार शराबबंदी को लेकर ट्वीट भी करती रही हैं।

MP के धार्मिक शहरों में पूर्ण शराबबंदी होगी

सीएम डॉ. मोहन यादव एक दिन पहले उज्जैन पहुंचे थे। वहां उन्होंने वीर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश के धार्मिक शहरों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि आगामी 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति के तहत उज्जैन, ओंकारेश्वर, दतिया, अमरकंटक, चित्रकूट, सांची, खजुराहो, महेश्वर, ओरछा, मैहर सहित अन्य धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू की जा सकती है।

उमा भारती ने मोहन सरकार के फैसले की सराहना की

इसके बाद बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने मुख्यमंत्री के इस फैसले की प्रशंसा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि ‘मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के द्वारा “धार्मिक शहरों में पूर्ण शराब बंदी” अभूतपूर्व निर्णय है, इसके लिए मोहन यादव जी का अभिनंदन। दो साल पहले हमारी सरकार के द्वारा घोषित की गई शराब पर प्रतिबंध नीति बहुत ही जनहितकारी एवं व्यवहारिक थी। हम पूर्ण शराबबंदी की ओर ही बढ़ रहे थे। यह पूर्ण शराबबंदी की दिशा में एक और कदम है।’ उमा भारती हमेशा से शराबबंदी का समर्थन करती आई हैं। इसे लेकर वे अपनी ही पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी कई बार निशाना साध चुकी हैं। ऐसे में सीएम डॉ मोहन यादव द्वारा धार्मिक शहरों में पूर्ण शराबबंदी के फैसले की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे एक सराहनीय कदम बताया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति