झटका: एयरटेल ने अपने दो प्लान्स में मिलने वाले इंटरनेट बेनिफिट को हटा दिया

नई दिल्ली:
TRAI के निर्देश के अनुसार एयरटेल बिना डेटा के वॉयस और एसएमएस सेवाओं के लिए विशेष रूप से टैरिफ प्लान लॉन्च करने वाला पहला ऑपरेटर बन गया है. ट्राई ने वॉयस और एसएमएस सेवाओं के लिए विशेष रूप से अलग-अलग विशेष टैरिफ वाउचर (एसटीवी) अनिवार्य किए हैं.

एयरटेल ने अपने दो प्लान से डेटा बेनिफिट हटा दिया है. इसका मतलब है कि अब आपको इन दोनों प्लान में इंटरनेट नहीं मिलेगा. एयरटेल ने जिन दो प्लान से इंटरनेट बेनिफिट को हटाया है. उनकी कीमत 509 रुपये और 1999 रुपये है.

509 रुपये वाला प्लान
509 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड लोकल और रोमिंग कॉल और 900 SMS मिलते हैं, जिसकी वैधता 84 दिन या 3 महीने की है. अगर आपको डेटा की जरूरत है, तो 569 रुपये वाला प्लान है, जिसमें 6GB डेटा और वही लाभ मिलते हैं.

1999 रुपये वाला प्लान
1999 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड लोकल और रोमिंग कॉल और 3600 SMS मिलते हैं, जिसकी वैधता 365 दिन या 1 साल की है. इस प्लान में पहले 24GB डेटा शामिल था, लेकिन अब अगर आपको अतिरिक्त डेटा की जरूरत है, तो इसकी कीमत 2249 रुपये है.

कंपनी ने बताया कि SMS लिमिट खत्म होने के बाद, लोकल के लिए 1 रुपये और STD के लिए 1.5 रुपये प्रति SMS चार्ज किया जाएगा. अन्य लाभों में एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, अपोलो 24|7 सर्किल मेंबरशिप और मुफ़्त हैलो ट्यून्स शामिल हैं.

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति