बदायूं में एक युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई और टंकी से कूदकर जान देने की बात कही, अपनी बहन के देवर से शादी करना चाहती है

बदायूं
उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई और टंकी से कूदकर जान देने की बात कही। दरअसल, यह युवती अपनी बहन के देवर से शादी करना चाहती है। लेकिन, उससे शादी न होने से आहत होकर वह पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती ने टंकी से नीचे कूदकर जान देने की धमकी दी। उसने कहा, ''बहन के देवर से ही शादी करेगी, नहीं तो टंकी से कूदकर मर जाऊंगी।''

जानिए पूरा मामला
यह पूरा मामला बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सरायपुर पिपरिया गांव का है। यहां की रहने वाली एक युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई और कूद कर जान देने की धमकी देने लगी। उसने टंकी पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। जिसे देखकर सभी गांव वाले जमा हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तो युवती से टंकी के ऊपर चढ़ने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह सगी बहन के उझानी के भदरौल के रहने वाले बहन के देवर से प्यार करती है। पानी की टंकी पर चढ़ी लड़की ने कहा, 'वह बहन के देवर के साथ ही शादी करेगी, नहीं तो कूद कर मर जाऊंगी।'

प्रेम प्रसंग के चलते टंकी पर चढ़ गई युवती
इस मामले में पुलिस का कहना है कि '' लड़की की जिद थी की उसी के साथ शादी करना चाहती है, लेकिन परिजन उसकी शादी करने को राजी नहीं हैं। पुलिस ने किसी तरह लड़की को समझाकर टंकी से नीचे उतारा और उसे समझाया। साथ ही परिजनों को भी समझाकर युवती को उनके हवाले कर दिया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति