EPFO :अक्टूबर 2024 की तुलना में नवंबर महीने के दौरान शुद्ध सदस्य जोड़ में 9.07 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

नई दिल्ली

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नवंबर 2024 के दौरान 14.63 लाख शुद्ध सदस्य जोड़े। ईपीएफओ ने नवंबर 2024 के लिए प्रोविजनल पेरोल डेटा जारी किया है, जिसमें 14.63 लाख सदस्यों का शुद्ध जुड़ाव सामने आया है। वहीं, अक्टूबर 2024 की तुलना में नवंबर महीने के दौरान शुद्ध सदस्य जोड़ में 9.07 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पेरोल डेटा के लिंग-वार विश्लेषण से पता चलता है कि महीने के दौरान जोड़े गए नए सदस्यों में से लगभग 2.40 लाख नई महिला सदस्य हैं। अक्टूबर 2024 के पिछले महीने से तुलना करने पर 14.94 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई देती है।

नवंबर 2024 में लगभग 8.74 लाख नए सदस्यों को नामांकित किया

श्रम और रोजगार मंत्रालय के अनुसार ईपीएफओ ने नवंबर 2024 में लगभग 8.74 लाख नए सदस्यों को नामांकित किया। नए सदस्यों की संख्या में पिछले महीने अक्टूबर 2024 की तुलना में 16.58 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। इसके अलावा, साल-दर-साल विश्लेषण से पता चलता है कि नवंबर 2023 में पिछले वर्ष की तुलना में नए सदस्यों के जुड़ने में 18.80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मंत्रालय के मुताबिक नई सदस्यता में इस उछाल का श्रेय रोजगार के बढ़ते अवसरों, कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता और ईपीएफओ के सफल आउटरीच कार्यक्रमों को दिया जा सकता है।

18 से 25 आयु वर्ग में 4.81 लाख नए सदस्य जुड़े

आंकड़ों का एक उल्लेखनीय पहलू 18-25 आयु वर्ग का प्रभुत्व है। 18-25 आयु वर्ग में 4.81 लाख नए सदस्य जुड़े, जो नवंबर 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों का महत्वपूर्ण 54.97 प्रतिशत है। इस महीने में 18-25 आयु वर्ग से जोड़े गए नए सदस्यों में पिछले महीने अक्टूबर 2024 की तुलना में 9.56 प्रतिशत की वृद्धि और नवंबर 2023 में पिछले वर्ष की तुलना में 13.99 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

इसके अलावा, नवंबर 2024 में 18-25 आयु वर्ग के लिए शुद्ध पेरोल डेटा लगभग 5.86 लाख है, जो पिछले महीने अक्टूबर 2024 की तुलना में 7.96 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इससे यह भी पता चलता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति मुख्य रूप से पहली बार नौकरी वाले युवा हैं।

जोड़े गए नए सदस्यों में से लगभग 2.40 लाख नई महिला सदस्य

पेरोल डेटा के लिंग-वार विश्लेषण से पता चलता है कि महीने के दौरान जोड़े गए नए सदस्यों में से लगभग 2.40 लाख नई महिला सदस्य हैं। अक्टूबर 2024 के पिछले महीने से तुलना करने पर 14.94 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई देती है। यह आंकड़ा नवंबर 2023 की तुलना में 23.62 प्रतिशत की महत्वपूर्ण साल-दर-साल वृद्धि को भी दर्शाता है। साथ ही, इस महीने के दौरान महिला सदस्यों का शुद्ध जुड़ाव लगभग 3.13 लाख रहा, जो अक्टूबर 2024 के पिछले महीने की तुलना में लगभग 12.16 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। यह नवंबर 2023 की तुलना में 11.75 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि को भी दर्शाता है। महिला सदस्यों में वृद्धि अधिक समावेशी और विविध कार्यबल की ओर व्यापक बदलाव का संकेत है।

महाराष्ट्र 20.86 प्रतिशत शुद्ध सदस्य जोड़कर सबसे आगे

इसके अतिरिक्त पेरोल डेटा के राज्यवार विश्लेषण से पता चलता है कि शीर्ष 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुद्ध सदस्य वृद्धि कुल सदस्य वृद्धि का लगभग 59.42 प्रतिशत है। यहां नवंबर महीने के दौरान कुल मिलाकर लगभग 8.69 लाख शुद्ध सदस्य जोड़े।

सभी राज्यों में से, महाराष्ट्र महीने के दौरान 20.86 प्रतिशत शुद्ध सदस्य जोड़कर सबसे आगे है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने महीने के दौरान कुल शुद्ध सदस्यों का 5 प्रतिशत से अधिक जोड़ा।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति