राजस्थान-अलवर में वन मंत्री ने देखी सरिस्का की मॉनिटरिंग व्यवस्था

जयपुर।

पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने मंगलवार को अलवर जिला स्थित बाघ परियोजना क्षेत्र सरिस्का में पहुंचकर वन विभाग की मॉनिटरिंग व्यवस्था व चौकियों के जीर्णाेद्धार सहित अन्य कार्यों का अवलोकन किया।

मंत्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वन्य जीवों व वन सम्पदा की सुरक्षा का कार्य प्रो-एक्टिव रहकर सम्पादित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि चौकियों के जीर्णाेद्धार आदि का कार्य गुणवत्ता के साथ कराया जावे। इस कार्य में यथा सम्भव प्रकृति के अनुकूल सामग्री का उपयोग करें। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं सुव्यस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के कार्मिक नियमित रूप से वन्यजीवों की मॉनिटरिंग करें।  उन्होंने निर्देश दिए बाघ परियोजना की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने हेतु प्रस्ताव बनावे। उन्होंने नर बाघ एसटी 2402 के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली और उसको पुनः जंगल में छोड़ने की समय सीमा के बारे में चर्चा की। उन्होंने उमरी चौकी एवं कर्णकबास चौकी संधारण कार्य का अवलोकन कर वनकर्मियों के लिए सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने का फीडबैक लिया तथा हैबिटैट सुधार कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री श्री शर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान डीएफओ सरिस्का श्री अभिमन्यु सहारण सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति