BCCI सचिव ने दिया बड़ा बयान- भारतीय जर्सी पर पाकिस्तान का नाम होगा या नहीं, अटकलों को किया ख़ारिज

नई दिल्ली
 भारतीय क्रिकेट टीम आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा ‘पोशाक संबंधी सभी दिशानिर्देशों' का पालन करेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने साझा करते हुए उन अटकलों को खारिज किया कि बोर्ड ने टीम की आधिकारिक जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखने पर आपत्ति जताई थी। चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी।

भारत ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तान जाने से इन्कार कर दिया था और वह अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। सैकिया ने कहा, ‘चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बीसीसीआई पोशाक से जुड़े आईसीसी के हर नियम का पालन करेगा।' उन्होंने कहा, ‘अन्य टीमें ‘लोगो' और पोशाक से जुड़े नियमों के संबंध में जो भी करेंगी, हम उसका पूरी तरह से पालन करेंगे।'

सैकिया ने हालांकि यह नहीं बताया कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कप्तान के संवाददाता सम्मेलन और आधिकारिक फोटो शूट सहित आईसीसी के टूर्नामेंट पूर्व कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाएंगे या नहीं। उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा आईसीसी मीडिया कार्यक्रमों के लिए पाकिस्तान जाएंगे या नहीं, यह अभी भी तय नहीं है।'

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति