महाकुंभ में हुई योगी कैबिनेट ने अन्य कई प्रस्तावों के साथ विंध्य एक्सप्रेस वे को भी मंजूरी दी, हुए कई बड़े फैसले

प्रयागराज
यूपीवालों के लिए गुड न्यूज है। महाकुंभ में हुई योगी कैबिनेट ने अन्य कई प्रस्तावों के साथ मिर्जापुर से प्रयागराज तक छह लेन के एक्सप्रेस वे को भी मंजूरी दे दी है। इसे विन्ध्य एक्सप्रेसवे का नाम दिया गया है। लिंक एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है। यह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चित्रकूट से शुरू होकर बारा तक जाएगा। महाकुंभ नगर के अरैल त्रिवेणी संकुल में मंत्री परिषद की बैठक सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों संग गंगा स्नान और पूजन भी करेंगे। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर वह शाम 5:05 बजे प्रयागराज से रवाना होंगे।

मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंन्स में सीएम योगी ने बताया कि बागपत, हाथरस और कासगंज में मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव भी पास किया गया है। इसके अलावा तीन नगर निगम प्रयागराज, वाराणसी और आगरा बॉन्ड जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में नया कैपिटल रीजन बनेगा। उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में निवेश के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इसमें प्रयागराज के विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि कई निवेश के प्रस्ताव आए हैं।

सीएम योगी ने कहा, 'महाकुंभ में आए सभी लोगों का मैं स्वागत करता हूं। महाकुंभ में पहली बार पूरा मंत्रिमंडल मौजूद है। हमारे सहयोगी सभी मंत्रियों ने यहां पर महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की है, राज्य के विकास से जुड़ी नीतियों पर चर्चा हुई और प्रयागराज से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।' महत्वपूर्ण मामले में उत्तर प्रदेश एयरोस्पेस और रक्षा एवं रोजगार से संबंधित नीति है इस नीति के 5 साल पूरे हो गए हैं। अब इसे नए सिरे से बनाने की व्यवस्था की है।'

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति