नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत का सम्मान करने के लिए 1500 से अधिक मॉय भारत युवा स्वयंसेवक पदयात्रा में शामिल होंगे

नई दिल्ली
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में पराक्रम दिवस के अवसर पर केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों की राज्यमंत्री रक्षा निखिल खडसे 23 जनवरी को पोर्ट ब्लेयर, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 'जय हिंद पदयात्रा' करेंगी। यह कार्यक्रम नेताजी की अदम्य भावना को श्रद्धांजलि होगी, जिसमें भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और सुभाष चंद्र बोस की स्थायी विरासत के उत्सव में 1500 मॉय भारत युवा स्वयंसेवक और युवा नेता एक साथ आएंगे।

खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय के अनुसार पदयात्रा लगभग 5 किलोमीटर के सुंदर मार्ग को कवर करेगी, जो फ्लैग पॉइंट से शुरू होकर नेताजी स्टेडियम में समाप्त होगी। यह देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की प्रतीक है। इसमें नेताजी के योगदान का सम्मान करने और एक स्वतंत्र और प्रगतिशील भारत के लिए उनके दृष्टिकोण के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां शामिल होंगी।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताओं में युवाओं के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें सुभाष चंद्र बोस और स्वतंत्रता आंदोलन विषय पर प्रतियोगिताओं की एक शृंखला में युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नेताजी के बलिदान और रणनीतियों को समझने के लिए प्रेरित करने और उन्हें शामिल करने के लिए चित्रकला, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।

कार्यक्रम की शुरुआत समूह गीतों, पारंपरिक नृत्यों और सुभाष चंद्र बोस के जीवन और आदर्शों का जश्न मनाने वाले अन्य सांस्कृतिक प्रदर्शनों से होगी। नेताजी के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में मील के पत्थर को समर्पित एक फोटो गैलरी होगी। स्थानीय हस्तशिल्प को प्रदर्शित करने वाले और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की कलात्मकता को बढ़ावा देने वाले स्टॉल लगाए जाएंगे। राष्ट्र निर्माण और सामाजिक विकास में युवाओं के योगदान के लिए प्रमुख युवा नेताओं और उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। सेना के अधिकारियों और उनके परिवारों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो नेताजी की विरासत और भारत के रक्षा बलों के बीच संबंध पर जोर देगा।

पोर्ट ब्लेयर में ‘जय हिंद’ पदयात्रा संविधान के 75 साल पूरे होने और भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाने के लिए आयोजित 24 कार्यक्रमों की श्रृंखला में पांचवां है। साल भर चलने वाले इस उत्सव के हिस्से के रूप में देशभर में मॉय भारत स्वयंसेवकों द्वारा हर महीने दो ऐसी पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं, जो देशभक्ति और भारत की समृद्ध विरासत से गहरा जुड़ाव पैदा करती हैं।

मंत्रालय देशभर के युवाओं को मॉय भारत पोर्टल (www.mybharat.gov.in) पर पंजीकरण करके और नेताजी की विरासत और एकजुट और आत्मनिर्भर भारत के उनके दृष्टिकोण का सम्मान करने के लिए इस गौरव मार्च में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति