पश्चिम बंगाल, ओडिशा और त्रिपुरा में आज बैंकों का अवकाश रहेगा, 25 और 26 को भी बैंकों में रहेगा अवकाश

नई दिल्ली
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और वीर सुरेंद्र साईं जयंती के अवसर पर आज पश्चिम बंगाल, ओडिशा और त्रिपुरा में बैंकों का अवकाश रहेगा। इस दिन एसबीआई जैसे सरकारी बैंकों से लेकर एचडीएफसी जैसे निजी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, पूरे देश में यह छुट्टी लागू नहीं होगी।

इन राज्यों में रहेगा अवकाश
पश्चिम बंगाल, ओडिशा और त्रिपुरा में 23 जनवरी को पराक्रम दिवस और वीर सुरेंद्र साईं जयंती के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है, जबकि वीर सुरेंद्र साईं ओडिशा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता थे।

25 और 26 जनवरी को भी बैंकों में अवकाश
इसके अलावा, 25 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार और 26 जनवरी को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। बैंककर्मी लंबे समय से हर शनिवार को साप्ताहिक अवकाश की मांग कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल यह व्यवस्था लागू नहीं हुई है।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक हॉलिडे के दौरान भी ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल सामान्य दिनों की तरह कर सकते हैं। मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति