कोलकाता के ईडन गार्डन में अर्शदीप ने अपनी जादुई गेंदबाजी का जलवा दिखाते हुए बड़ा रिकॉर्ड बना दिया

कोलकाता
कोलकाता के ईडन गार्डन में अर्शदीप ने अपनी जादुई गेंदबाजी का जलवा दिखाते हुए बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में फिल सॉल्ट के बाद बेन डकेट का विकेट लेते ही वह टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप यह उपलब्धि सबसे तेज (60 पारियां) हासिल करने वाले गेंदबाज भी हैं। उनके बाद 69 पारियों में 89 विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह खड़े हैं। हार्दिक पांड्या के भी मैच शुरू होने तक 89 विकेट थे लेकिन यह विकेट उन्हें 110 पारियों में मिले हैं। उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के दौरान ही अर्शदीप भारत के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जाए।

टी20 में सबसे ज्यादा विकेट (भारत)
97 विकेट : अर्शदीप सिंह
96 विकेट : युजी चहल
90 विकेट : भुवनेश्वर कुमार
89 विकेट : जसप्रीत बुमराह
89 विकेट : हार्दिक पांड्या

अर्शदीप सिंह 2024 के बाद से टी20ई में तेज गेंदबाजों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने 18 पारियों में 10.8 की स्ट्राइक रेट से 36 विकेट लिए। यही नहीं, बीते दिनों खत्म हुई विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने कुछेक पारियों में बल्ले से रन तो बनाए ही साथ ही साथ सर्वाधिक 20 विकेट लिए। इसी प्रदर्शन के कारण अर्शदीप को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में चुना गया था।

भारत के लिए पहले ओवर में सर्वाधिक टी20 विकेट
18 : भुवनेश्वर कुमार
7 : अर्शदीप सिंह
4 : रवि अश्विन
3 : आशीष नेहरा,  जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, हार्दिक पंड्या

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति