अरविंद राजभर ने दी अखिलेश को नसीहत, बोले- गंगा में नहाकर कौन से पाप धोए थे

लखनऊ

प्रयागराज के महाकुंभ में कैबिनेट बैठक की मीटिंग होने के बाद से पूरे प्रदेश में पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गया है। आए दिन राजनीतिक छींटाकशी हो रही है इसी बीच में अब सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बाद अब उनके बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने अखिलेश यादव को नसीहत दी है।

दरअसल, गाजीपुर के सैदपुर में बुधवार शाम कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे अरविंद राजभर ने कहा कि जो चीज परंपरागत तरीके से चल रही है अखिलेश को उस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि –

    बीते दिनों अखिलेश यादव ने कहा था कि जितने पापी है, वे सभी वहां जाकर कुंभ में स्नान कर रहे हैं। इसके दूसरे दिन देखा कि अखिलेश यादव का एक्स  पर एक पोस्ट पड़ा हुआ था, गंगा नदी में नहाते हुए। लेकिन अखिलेश यादव ने तो यह भी कहा कि गंगा नदी में नहा कर मैंने अपने सारे पाप धो लिए, तो मैं अखिलेश यादव से पूछना चाहता था कि वे पाप कौन से थे जो उनके के माथे पर थे।

'अखिलेश सरकार में भी हुआ था कुंभ का आयोजन'
इस दौरान राजभर के बेटे ने यह भी कहा कुंभ का आयोजन अखिलेश यादव की सरकार में भी हुआ था। लेकिन दुर्भाग्य कितना बड़ा है कि उन्हें कोई दूसरा मंत्री नहीं मिला, उन्होंने आजम खान को इसका प्रभारी बना दिया। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में महाकुंभ का भव्य आयोजन परंपरागत और व्‍यवस्थित तरीके से हो रहा है। इसमें अखिलेश को साथ देना चाहिए।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति